जॉब/वेकेंसी

Government Job: 10वीं पास के लिए सुनहरा अवसर, बैंक ऑफ बड़ौदा में 500 पदों पर निकली बम्पर भर्ती

बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट (प्यून) पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार पर जाकर अंतिम समय से पहले आवेदन कर सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से चपरासी (Office Assistant/ Peon) के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 मई से जारी है और आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 23 मई 2025 तय की गई है। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदकों को 10वीं कक्षा (एसएससी/मैट्रिकुलेशन) उत्तीर्ण होना चाहिए। राज्य/संघ शासित प्रदेशों की स्थानीय भाषा में प्रवीण होना चाहिए (अर्थात उम्मीदवार को राज्य/संघ शासित प्रदेशों की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने में सक्षम होना चाहिए) जिसके लिए उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं। आवेदकों की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और 1 मई, 2025 तक उनकी आयु 26 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

आवेदन के दौरान सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये का शुल्क लागू है।

कितना मिलेगा वेतन?

बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट (प्यून) पद पर चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती वेतन 19,500 रुपये प्रति माह मिलेगा। सेवा अवधि और अनुभव के आधार पर यह वेतन क्रमशः 22,160 रुपये,  26,310 रुपये, 30,270 रुपये और 33,780 रुपये तक बढ़ता है। अधिकतम वेतन 37,815 रुपये प्रति माह तक हो सकता है। यह वेतनमान बैंक की ओर से समय-समय पर किए जाने वाले संशोधनों के अधीन रहेगा।

चयन प्रक्रिया

आवेदकों को ऑनलाइन परीक्षा के बाद स्थानीय स्थानीय भाषा परीक्षा (भाषा प्रवीणता परीक्षा) के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसमें ऑनलाइन परीक्षा में अर्हता प्राप्त/उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
  • अब कैरियर टैब के अंतर्गत ‘वर्तमान अवसर’ पर जाएं
  • नियमित आधार पर उप कर्मचारी संवर्ग में कार्यालय सहायक (चपरासी) की भर्ती के अंतर्गत “अभी आवेदन करें” पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *