जॉब/वेकेंसी

Government Job: 12वीं पासके लिए सुनहरा अवसर, SSC ने 106 पदों पर निकाली भर्ती

Government Job: कर्मचारी चयन आयोग ने आयोग ने जूनियर सचिवालय सहायक/लोअर डिविजन क्लर्क और सीनियर सचिवालय सहायक/अपर डिविजन क्लर्क की भर्ती के लिए विभागीय प्रतियोगी परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। कुल 106 पदों पर भर्ती की जाएगी।

कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर सचिवालय सहायक/लोअर डिविजन क्लर्क और सीनियर सचिवालय सहायक/अपर डिविजन क्लर्क भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी करने के साथ ही आयोग ने इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं और अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

  • सीनियर सचिवालय सहायक/अपर डिवीजन क्लर्क : 70
  • जूनियर सचिवालय सहायक/लोअर डिवीजन क्लर्क : 36

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

पद के अनुसार कोई भी स्थायी या rरेग्युलर अस्थायी ग्रुप ‘सी’ कर्मचारी जिसकी ग्रेड सैलरी 1800 रुपए हो, आवेदन कर सकता है। 12वीं पास होना जरूरी है।

सैलरी :

  • जूनियर सचिवालय सहायक/लोअर डिवीजन क्लर्क – 19,900 से 63,200 रुपए
  • सीनियर सचिवालय सहायक/अपर डिवीजन क्लर्क – 25,500 से 81,100 रुपए

एज लिमिट :

  • सीनियर सचिवालय सहायक/अपर डिवीजन क्लर्क : अधिकतम 50 साल
  • जूनियर सचिवालय सहायक/लोअर डिवीजन क्लर्क : अधिकतम 45 साल
  • रिजर्व कैटेगरी को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम के बेसिस पर

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

आवेदन भेजने का पता :

आवेदन भरने के बाद इस पते पर भेजें :

“क्षेत्रीय निदेशक, कर्मचारी चयन आयोग (उत्तरी क्षेत्र), ब्लॉक संख्या 12, सी.जी.ओ. कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003”

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *