अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इंडियन ओवरसीज बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने का लास्ट डेट 31 मई 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें जोकि इसके लिए लास्ट डेट है। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से कैंडिडेट्स अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
भर्ती विवरण

इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने 2025 में लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 400 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती तमिलनाडु, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और पंजाब राज्यों में की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।
आयु सीमा
- न्यूनतम: 20 वर्ष
- अधिकतम: 30 वर्ष (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट)।
आवेदन शुल्क
- जनरल/OBC/EWS: ₹850
- SC/ST/PwBD: ₹175
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- भाषा प्रवीणता परीक्षा
- व्यक्तिगत साक्षात्कार
वेतनमान
- ₹48,840 से ₹85,920 प्रति माह (अन्य भत्तों सहित)।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन प्रारंभ:12 मई 2025
- आवेदन अंतिम तिथि: 31 मई 2025
आवेदन कैसे करें
- आधिकारिक वेबसाइट iob.in पर जाएं।
- “Recruitment” सेक्शन में जाएं।
- उचित जोन के लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
