जॉब/वेकेंसी

Government Job : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली बम्पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 3 फरवरी

Government Job: इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए इंटरव्यू आयोजित किया जााएगा। साक्षात्कार 100 अंकों का होगा। साक्षात्कार में योग्यता अंक बैंक द्वारा तय किए जाएंगे। इस संबंध में कोई भी अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवार अब 3 फरवरी 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली बम्पर भर्ती

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 23 जनवरी 2025 तय की गई थी। इसे अब 3 फरवरी 2025 तक एक्सटेंड किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bank.sbi पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • ग्रेजुएशन की डिग्री

एज लिमिट :

  • 23 से 32 वर्ष के बीच

सैलरी :

  • 64,820-93,960 रुपए

फीस :

  • जनरल ओबीसी ईडब्ल्यूएस : 750 रुपए
  • एससी एसटी पीडब्ल्यूडी : निःशुल्क

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • उम्मीदवारों का सिलेक्शन शॉर्टलिस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • अब अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके फीस भरें।
  • फॉर्म जमा करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

यह भी पढ़े : मध्यप्रदेश में प्राइवेट स्कूलों की हड़ताल, जानें कब तक बंद रहेगी कक्षाएं

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *