MP News: रायसेन में हुआ बड़ा सड़क हादसा, एंबुलेंस पलटने से बुजुर्ग दंपत्ति की दर्दनाक मौत

MP News: मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमे 60 वर्षीय मरीज प्रीतम सिंह रैकवार और उसकी पत्नी गेंदा रानी (55) की मोके पर मौत हो गई
रायसेन में हुआ बड़ा सड़क हादसा, एंबुलेंस पलटने से बुजुर्ग दंपत्ति की दर्दनाक मौत

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में बुधवार (5 फरवरी) को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमे 60 वर्षीय मरीज प्रीतम सिंह रैकवार और उसकी पत्नी गेंदा रानी (55) की मोके पर मौत हो गई और। एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ये घटना रात करीब 3 बजे गैरतगंज के देवनगर (देहगांव) के पास हुई।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक 60 वर्षीय मरीज प्रीतम सिंह रैकवार को रात 1.30 बजे के करीब बेगमगंज सिविल असपराल से रायसेन जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था।इस दौरान एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई जिसमें मरीज और उसकी पत्नी गेंदा रानी (55) की मोके पर मौत हो गई ।और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज़ जारी है।

पहले से थे बीमार

मरीज के परिजन लखन केवट ने बताया कि मौसा जी पहले से बीमार थे। मंगलवार रात को तकलीफ बढ़ने पर बेगमगंज के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद जिला अस्पताल रेफर किया था। 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाते समय ये हादसा हो गया।

हादसे में दंपती की मौत हो गई है।

पुलिस कर रही है जांच

थाना प्रभारी शैलेंद्र दायमा ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची,और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जाँच से पता चला है, कि सड़क पर अचानक एम्बुलेंस का संतुलन बिगड़ गया और एम्बुलेंस पुल से नीचे गिर गई।

पहली भी हो चुका है हादसा

स्थानीय लोगो ने कहा कि इससे पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं। रात में यहाँ पर वाहन तेज रफ़्तार से आते है,और कोई संकेत न होने के कारण अनियंत्रित होकर हादसे के शिकार हो जाते है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर और संकेतक लगाए जाएं, ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके।

Related Posts

मध्य प्रदेश के रायसेन में बड़ा धर्मांतरण कांड! 40 अनुसूचित जाति परिवारों ने अपनाया इस्लाम, जानिए पूरा मामला
रायसेन

MP News: मध्य प्रदेश के रायसेन में बड़ा धर्मांतरण, 40 अनुसूचित जाति परिवारों ने अपनाया इस्लाम

MP News: हाल ही में मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक विवादास्पद घटना सामने आई है, जिसमें 40 अनुसूचित जाति (एससी) परिवारों ने इस्लाम धर्म अपनाया। यह मामला न
मध्यप्रदेश

MP News: सीएम ने की उच्च शिक्षा सुधारों की घोषणा, विद्यार्थियों को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म और बेहतर शिक्षा का अवसर

मध्यप्रदेश में अब सभी सरकारी कॉलेज दो शिफ्ट में चलेंगे और हर कॉलेज की स्टेट लेवल पर ग्रेडिंग की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा
भोपाल

अमरनाथ यात्रा के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र, मध्यप्रदेश में अधिकृत डॉक्टरों और संस्थानों की विस्तृत सूची

अमरनाथ यात्रा के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (Compulsory Health Certificate - CHC) प्राप्त करने के लिए मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में अधिकृत डॉक्टरों और संस्थानों की सूची निम्नलिखित है जेपी
मध्यप्रदेश में आज एमपी बोर्ड के पहली से आठवीं कक्षा तक के प्राइवेट स्कूल बंद हैं
मध्यप्रदेश

MP News: मध्यप्रदेश में प्राइवेट स्कूलों की हड़ताल, जानें कब तक बंद रहेगी कक्षाएं

MP News: मध्यप्रदेश के 34 हजार निजी स्कूलों को बंद किया गया है। दरअसल निजी स्कूलों के संचालन को लेकर शासन नए नियम लागू कर रही है। जिन्हें पूरा करने
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *