MP News: भोपाल में हुआ IPS सर्विस मीट का शुभारंभ, डॉ. मोहन यादव भी हुए शामिल

MP News: सीएम ने शुक्रवार को दो दिनी आईपीएस सर्विस मीट का शुभारंभ किया। इस सर्विस मीट के दौरान एक्सपर्ट्स के प्रजेंटेशन के साथ मॉडर्न टेक्नलॉजी से क्राइम कंट्रोल करने पर दो पुलिस अधीक्षकों और एक सब इंस्पेक्ट के प्रजेंटेशन होंगे।
भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में IPS मीट का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को दो दिनी आईपीएस सर्विस मीट का शुभारंभ किया। इस सर्विस मीट के दौरान एक्सपर्ट्स के प्रजेंटेशन के साथ मॉडर्न टेक्नलॉजी से क्राइम कंट्रोल करने पर दो पुलिस अधीक्षकों और एक सब इंस्पेक्ट के प्रजेंटेशन होंगे। इसके बाद शुक्रवार और शनिवार को दिन भर व देर रात तक स्पोर्ट्स और कल्चरल प्रोग्राम के जरिए पुलिस अधिकारी कानूनी दाव पेंच से दूर रहकर परिवार के साथ एंजॉय करेंगे।

सीएम बोले- जब सभी सीमाएं बंद हो जाती हैं तो लोग पुलिस के पास भागते हैं

  • मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि संगठन बनाना और उसे चलाना दोनों ही बहुत ही कठिन काम हैं। यह मीट कार्यशाला की तरह है। यहां हम अपने पुलिस परिवार के साथ मिलते हैं। प्रशिक्षण का काम भी चलता है।
  • आपकी प्रशिक्षण की पद्धति भी बहुत अच्छी है।
  • मुख्यमंत्री ने आईपीएस अफसर से पूछा कि मीट को हिंदी में लिखना हो तो क्या लिखेंगे? जवाब मिला मीट में दिल मिलता है।
  • उन्होंने कहा कि कई बार लोग यह कहते हैं कि मेरा पुलिस वालों से ज्यादा प्रेम है और यह सही भी है। पुलिस के लोग बहुत काम करते हैं। इसलिए मैं पुलिस से प्रेम करता हूं।
  • पुलिस को तुरंत एक्शन लेना होता है। तुलनात्मक रूप से पुलिस को ज्यादा काम करना पड़ता है। इसीलिए समाज में पुलिस पर अलग प्रकार का भरोसा है।
  • जब सभी सीमाएं बंद हो जाती हैं तो लोग पुलिस के पास भागते हैं।
  • मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि आपस में भले ही झगड़ा हो लेकिन बाहर के लोगों को झगड़े का एहसास नहीं होना चाहिए यही हमारे संस्कार का भाव है।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि कई जातियों को हमने क्रिमिनल जाति घोषित कर दिया है। ऐसा करने के पीछे बड़ा योगदान उनका है जिन्होंने हमें गुलाम बनाकर ऐसी स्थिति में छोड़ा है। वास्तव में ऐसी जाति के लोग भी बहुत ही कर्मठ होते हैं।
  • नट बंजारा समाज का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दूत के रूप में काम करते थे।
  • यह जो आपको पावर मिला है इसका सही उपयोग किया जाना चाहिए। दक्षता में संवेदनशीलता भी होना चाहिए।
  • अच्छे काम करने के लिए मन स्थिति अच्छी होनी चाहिए और यह शक्ति अगर किसी के पास है तो वह आईपीएस अफसर के पास होती है।
  • मध्य प्रदेश पुलिस पर पूरे देश को गर्व है। पुलिस की शुरुआत मनोविज्ञान और मन स्थिति से होती है।

इस मौके पर डीजीपी कैलाश मकवाना ने कहा, इस आयोजन के लिए आयोजकों को भी बधाई देता हूं। उन्होंने कहा देर रात को हुई वारदातों के मामलों में जब भी तेज कार्रवाई होती है, तो वह यह कोशिश करते हैं कि अच्छा परफॉर्म करने वाले अफसर को सम्मानित किया जाए।

पहले दिन एमपी पुलिस के मॉडल इन्वेस्टिगेशन और मॉडल पुलिस वर्किंग का प्रजेंटेशन होगा। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में रतलाम एसपी अमित कुमार और रेल एसपी राहुल लोढा प्रजेंटेशन देंगे। इसमें मॉडर्न टेक्नोलॉजी के जरिए क्राइम कंट्रोल कैसे किया जाए, इसको लेकर पुलिस अफसरों को ट्रेनिंग देने का प्रोग्राम है। इस सर्विस मीट में डीजीपी कैलाश मकवाना समेत सभी आईपीएस अफसर परिवार जनों के साथ शामिल होंगे। उद्घाटन सत्र कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में होगा जबकि बाकी कार्यक्रम पुलिस आफिसर्स मेस में किए जाएंगे। मीट में हिस्सा लेने के लिए प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ अफसरों को भी बुलाया गया है।

मॉडल इन्वेस्टिगेशन और मॉडल पुलिस वर्किंग का प्रजेंटेशन होगा। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में रतलाम एसपी अमित कुमार और रेल एसपी राहुल लोढा प्रजेंटेशन देंगे। इसमें मॉडर्न टेक्नोलॉजी के जरिए क्राइम कंट्रोल कैसे किया जाए, इसको लेकर पुलिस अफसरों को ट्रेनिंग देने का प्रोग्राम है। इस सर्विस मीट में डीजीपी कैलाश मकवाना समेत सभी आईपीएस अफसर परिवार जनों के साथ शामिल होंगे। उद्घाटन सत्र कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में होगा जबकि बाकी कार्यक्रम पुलिस आफिसर्स मेस में किए जाएंगे। मीट में हिस्सा लेने के लिए प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ अफसरों को भी बुलाया गया है।

Related Posts

नई नीति में स्थानीय भाषाओं और बोलियों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जायेगा
बॉलीवुड

MP News: मध्य प्रदेश की नई फिल्म पर्यटन नीति, सिनेमा और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने फिल्म और पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक नई फिल्म पर्यटन नीति की घोषणा की है। इस नीति के तहत फिल्मों और
मध्यप्रदेश

MP: मध्यप्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को मिली राहत, नई दरें 1 अप्रैल 2025 से लागू नहीं होंगी

मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिली है। आगामी 1 अप्रैल 2025 से बिजली की नई दरें लागू नहीं होंगी, क्योंकि राज्य विद्युत नियामक आयोग (MPERC) ने अब तक इस
यशवंत क्लब को खेल विभाग में अधिग्रहित करने की मांग
इंदौर

MP News: इंदौर के यशवंत क्लब पर उठे‌ सवाल, कांग्रेस नेता ने लिखा- शराबखोरी का अड्डा बना क्लब

इंदौर के सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाले यशवंत क्लब में एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है। कुछ लोगों ने क्लब में नए सदस्य बनाने को लेकर सहकारिता विभाग
मध्यप्रदेश

Weather Update: मध्यप्रदेश में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 14 से 17 मई तक बारिश और आंधी की संभावना

मध्यप्रदेश में मौसम में बदलाव के साथ बारिश और आंधी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 14 मई से 17 मई तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंधी, बारिश
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *