मध्यप्रदेश गृह विभाग में 8500 पुलिसकर्मियों की भर्ती का दरवाजा खुल गया है। इसमें 7500 सिपाहियों, 500 सब इंस्पेक्टर और 500 ऑफिस स्टाफ के पोस्ट शामिल हैं। ऐसे में आठ साल बाद सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती होगी। पुलिस हेडक्वार्टर की चयन एवं भर्ती शाखा के प्रयासों के बाद गृह विभाग ने एसआई पदों के भर्ती नियमों में संशोधन किया है।
राज्य शासन ने 30 जनवरी को ऑफिस स्टाफ की भर्ती को अनुमति दे दी है। 7500 सिपाहियों की भर्ती को जल्द मंजूरी मिलने की संभावना है। डीजीपी कैलाश मकवाणा ने पद संभालने के समीक्षा की। उन्होंने पाया कि एमपी पुलिस के पास फिलहाल बल सिर्फ एक लाख है। वहीं, 25 हजार पद रिक्त हैं। हर साल 500 से 700 पुलिसकर्मी रिटायर्ड हो रहे हैं।
7500 पद पर सिपाही भर्ती होंगे

मध्यप्रदेश के सभी जिलों में 18 हजार सिपाही पद रिक्त हैं, जिनमें से 7500 पोस्ट पर भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा है। फिलहाल भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिसमें लिखित परीक्षा के रिजल्ट पेंडिंग है।
सब इंस्पेक्टर और सूबेदार के 500 पद
एमपी में 8 साल पहले सब इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर भर्ती हुई थी। फिलहाल 1200 से ज्यादा पद रिक्त हैं। भर्ती नियमों में संशोधन लंबित था, हालांकि अब अधिसूचना जारी होने के बाद 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।
स्टेनोग्राफर और एएसआई पदों पर पिछले 8 साल से भर्ती नहीं हुई। पुलिस मुख्यालय ने 1 जनवरी को प्रस्ताव भेजा है, जिसके बाद शासन ने मंजूरी दी। अब 100 स्टेनोग्राफर और 400 एएसआई पदों पर भर्ती होगी।
यह भी पढ़े: ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा अवसर, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 1000 पदों पर निकली बम्पर भर्ती

