MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में फिर बढ़ेगी ठंड, तापमान में आएगी गिरावट

MP Weather Forecast: मध्यप्रदेश का मौसम तेजी से बदल गया है। अब शीत लहर लौट आई है। प्रदेश के कई जिलों का तापमान गिरने लगा है। ठंड ने एक बार फिर दस्तक दे दी है।
भोपाल समेत कई शहरों में 36 किमी/घंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवा

कुछ दिन पहले बढ़ती गर्मी से परेशान हो रहे मध्यप्रदेश के लोगों को ठंड ने शॉक दे दिया है। शीत लहर ने प्रदेशभर को फिर से ठिठुरा दिया है। गुरुवार सुबह से तापमान में तेजी से बदलाव आया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

तापमान में गिरावट

बुधवार को दिन का तापमान पांच डिग्री कम होकर 25.4 डिग्री पर पहुंच गया। रात का तापमान भी 2 डिग्री गिरकर 13.8 डिग्री हो गया। गुरुवार को दिन का तापमान और दो डिग्री कम होकर 23.5 डिग्री पर आ गया, जबकि रात का तापमान 0.4 डिग्री गिरकर 13.4 डिग्री पर पहुंच गया।

कोल्ड वेव का टॉर्चर !

शीत लहर का असर इतना है कि दिन में तेज गर्मी के बावजूद लोग कांपते रहे। सुबह और शाम को सूरज ढलने के बाद लोग घरों में ही रहने को मजबूर हो गए। बुधवार से शुरू हुई ठंडी हवाएं गुरुवार को भी अपना असर दिखाती रहीं। 2 दिन पहले तक लोग गर्म कपड़े पहनना छोड़ चुके थे, लेकिन बुधवार से फिर से गर्म कपड़ों में दिखने लगे।

MP में 3 तरह के मौसम

फरवरी के पहले 6 दिनों में प्रदेश में 3 प्रकार के मौसम का अनुभव हुआ है। सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन में गर्मी बढ़ रही है। उत्तरी क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई है। पिछले तीन दिनों में ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के कुछ जिलों में आंधी और बूंदाबांदी देखी गई, जबकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहा। इसका असर यह हुआ कि प्रदेश में दिन के समय गर्मी बढ़ गई। बुधवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर सहित कई शहरों में दिन के तापमान में 5 डिग्री तक की कमी आई।

अभी और गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में MP के जिलों के तापमान में और गिरावट हो सकती है। दिन और रात दोनों के ही तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है। प्रदेश के कुछ शहरों में रात का तापमान फिर से 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच सकता है। अभी तापमान 10 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।

10 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 8 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की संभावना जताई है, इससे प्रदेश के कई इलाकों में मौसम बदलेगा। 12, 13 और 14 फरवरी को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन मौसम शीत लहर वाला ही बना रहेगा। 7 फरवरी को दिन में तेज धूप निकलेगी, लेकिन सुबह और रात में हल्की ठंड रहेगी। 8 फरवरी को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने तापमान में गिरावट होगी और हल्की बारिश की संभावना बढ़ेगी।

20 फरवरी के बाद से कम होगी ठंड

मौसम विभाग ने 20 फरवरी के बाद से MP में ठंड का असर कम होने की संभावना जताई है। रात और दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।

Related Posts

एमपी का बजट सत्र कल से; 1785 सवाल ऑनलाइन, 1154 ऑफलाइन लगाए; 15 दिन के सत्र में 10 बैठक
मध्यप्रदेश

MP News: मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू, विधायकों ने उठाए 2939 सवाल

MP News: मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च यानी कल से शुरू होने जा रहा है, जिसमें विधायकों ने गंभीर मुद्दों पर चर्चा के लिए कुल 2939 सवाल लगाए
मध्यप्रदेश

MP Board Second Exam 2025: फेल और सुधार के इच्छुक छात्रों के लिए बड़ी राहत, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, परीक्षा 17 जून से

भोपाल | मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। बोर्ड ने द्वितीय परीक्षा (MP Board Second Exam
इंदौर के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकीइंदौर के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
इंदौर

MP News: इंदौर के दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों को बहार निकाल बिल्डिंग को खाली कराया गया

MP News: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके
सीएम मोहन यादव।
भोपाल

MP News: सीएम यादव का बड़ा एलान, प्रदेश के नागरिकों के हित में लिए अहम फैसले

MP News: मोहन यादव सरकार प्रदेश के नागरिकों को और बेहतर सुविधा देने के लिए निजी भागीदारी के माध्यम से इंटीग्रेटेड टाउनशिप नीति तैयार कराएगी। इसके साथ ही, सरकार आने
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *