Government Job: 12वीं पास के लिए सुनहरा अवसर, MPESB ने निकाली 966 पदों पर निकली बम्पर भर्ती

MP के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका, MPESB ने निकाली 966 पदों पर वैकेंसी

 मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप 4 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक शानदार अवसर है। आवेदन की प्रक्रिया 17 मार्च तक ऑनलाइन जारी रहेगी। अभ्यर्थी 22 मार्च तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।

भर्ती का विवरण

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्रुप 4 के कुल 966 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों में स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट ग्रेड-3, कोडिंग क्लर्क, रिसेप्शनिस्ट, टेलीफोन ऑपरेटर, डॉक्यूमेंटलिस्ट, स्टोर कीपर आदि शामिल हैं।

आवेदन की तिथियां

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 17 मार्च 2024
  • आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि: 22 मार्च 2024
  • लिखित परीक्षा की तिथि: 3 मई 2024

परीक्षा का समय

सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

परीक्षा पैटर्न

  • प्रश्न पत्र: 100 अंकों के 100 प्रश्न
  • विषय: सामान्य ज्ञान, गणितीय क्षमता, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, कंप्यूटर ज्ञान, तार्किक क्षमता
  • परीक्षा अवधि: 2 घंटे

योग्यता

  • शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास (हायर सेकेंडरी)
  • कंप्यूटर योग्यता
  • एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा (UGC, NIELIT, पॉलिटेक्निक, ITI, NCVT, SCVT मान्यता प्राप्त)
  • या CPCT परीक्षा पास
  • टाइपिंग स्पीड:
  • हिंदी: 20 शब्द प्रति मिनट
  • अंग्रेजी: 30 शब्द प्रति मिनट
  • स्टेनोग्राफर: 100 शब्द प्रति मिनट

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को उम्र में छूट नियमानुसार रहेगी।

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन इन चरणों के आधार पर किया जाएगा
  • लिखित परीक्षा
  • टाइपिंग टेस्ट/स्टेनोग्राफी टेस्ट
  • दस्तावेज सत्यापन

आवेदन शुल्क

  • अनारक्षित/अन्य राज्य के अभ्यर्थी: 500 रुपये
  • SC/ST/OBC अभ्यर्थी: 300 रुपये

आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाएं।
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • आवेदन फॉर्म की एक प्रिंटेड कॉपी संभाल कर रखें।

अधिक जानकारी के लिए

भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

Related Posts

एमपी में निकली एक्साइज कांस्टेबल भर्ती, 12वीं पास को मिलेगी दमदार सैलरी
जॉब/वेकेंसी

Government Job: 12वीं पास के लिए सुनहरा अवसर, एमपी में निकली एक्साइज कांस्टेबल भर्ती

Government Job: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है।मध्य प्रदेश परीक्षा बोर्ड (MPESB) ने एमपी एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1194 पदों पर भर्ती; एज लिमिट 60 साल, बिना एग्जाम के होगा सिलेक्शन
जॉब/वेकेंसी

Government job: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली बम्पर भर्ती, एज लिमिट 60 साल

Government job: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से Concurrent ऑडिटर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली बम्पर भर्ती
जॉब/वेकेंसी

Government Job : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली बम्पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 3 फरवरी

Government Job: इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए इंटरव्यू आयोजित किया जााएगा। साक्षात्कार 100 अंकों का होगा। साक्षात्कार में योग्यता अंक बैंक द्वारा तय किए जाएंगे।
आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 25 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
जॉब/वेकेंसी

Government Job: ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा अवसर, इंडियन नेवी ने 270 पदों पर निकाली बम्पर भर्ती

Government Job: भारतीय नौसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए Indian Navy SSC Officer Vacancy 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *