PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री का 2 दिवसीय अमेरिकी दौरा; राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात, जानें क्या है शेड्यूल

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे, जो डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी पहली यात्रा होगी। यह यात्रा भारत-अमेरिका साझेदारी के महत्व को दर्शाती है, जिसमें अवैध भारतीय अप्रवासियों से संबंधित मुद्दों पर भी ध्यान केंद्रित होगा।
मोदी 12 फरवरी से 2 दिन के अमेरिकी दौरे पर

PM मोदी 12 और 13 फरवरी को अमेरिका दौरे पर रहेंगे। वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के न्योते पर अमेरिका जा रहे हैं। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद मोदी की यह पहली मुलाकात होगी। मोदी फ्रांस की यात्रा खत्म करने के बाद 12 फरवरी की शाम को वॉशिंगटन डीसी पहुंचेंगे। वे 14 फरवरी तक रहेंगे। PM इस दौरान अमेरिकी बिजनेसमैन और भारतवंशी समुदाय से भी मुलाकात कर सकते हैं।

PM और राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच 27 जनवरी को बातचीत हुई थी। ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद यह पहली बार था जब दोनों ने बातचीत की थी। इस बातचीत के बाद ही ट्रम्प ने खुलासा किया था कि मोदी फरवरी में व्हाइट हाउस आ सकते हैं।

साल 2019 में फ्रांस में G7 देशों की बैठक के दौरान मोदी और ट्रम्प के बीच मुलाकात हुई थी।

भारत के साथ व्यापार घाटा कम करना चाहते हैं ट्रम्प

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने PM मोदी से बातचीत के दौरान कहा था कि भारत को और ज्यादा अमेरिकी सुरक्षा उपकरण (सेफ्टी इक्विपमेंट्स) खरीदने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार उचित तरीके से होना चाहिए। यानी कि ट्रम्प चाहते हैं कि व्यापार घाटा अमेरिका का नहीं होना चाहिए।

भारत अमेरिका के बड़े निर्यातकों में से एक है। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने 2023-24 में अमेरिका को 77.5 बिलियन डॉलर का सामान निर्यात किया था। वहीं, अमेरिका ने भारत को 42.2 बिलियन डॉलर का सामान बेचा था। ऐसे में अमेरिका का भारत के साथ व्यापार घाटा 35.3 बिलियन डॉलर का है। ट्रम्प इसी व्यापार घाटे को संतुलन में लाना चाहते हैं।

कनाडा, मैक्सिको और चीन पर ट्रम्प द्वारा लगाए गए टैरिफ के मद्देनजर, व्यापार पर बातचीत और भी ज्यादा अहम हो गई है। भारतीय पक्ष ने पहले ही अमेरिका से ज्यादा से ज्यादा एनर्जी खरीदने की इच्छा जताई है। इसके साथ ही भारत ने विदेश से आने वाले कई सामानों पर कस्टम ड्यूटी कम कर दिया है जिससे अमेरिकी कंपनियों को फायदा हो सकता है।

अमेरिका से पहले फ्रांस जाएंगे मोदी

विदेश सचिव मिस्री ने कहा कि अमेरिका जाने से पहले मोदी, फ्रांस का दौरा करेंगे। यहां पर वे 11 फरवरी को पेरिस में AI समिट 2025 की सह-अध्यक्षता करेंगे। फ्रांस ने भारत को इस सम्मेलन की सह-अध्यक्षता के लिए निमंत्रण दिया था। इस कार्यक्रम में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और चीनी उपप्रधानमंत्री कई अन्य लोग शिरकत करेंगे।

PM मोदी 12 फरवरी को फ्रांस सरकार की तरफ से आयोजित VVIP डिनर में भी शामिल होंगे। मोदी 12 फरवरी को मार्सिले में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। इस दौरान एयरोस्पेस, इंजन और पनडुब्बियों की डील को लेकर उनकी बातचीत हो सकती है। इसके अलावा परमाणु ऊर्जा पर भी चर्चा हो सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी की यह सातवीं फ्रांस यात्रा होगी। मोदी इससे पहले 13 जुलाई 2023 को फ्रांस दौरे पर गए थे। तब वे बास्तिल डे (राष्ट्रीय दिवस) समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे।

Related Posts

दुनिया

ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तानी कलाकारों की प्रतिक्रिया: हानिया आमिर की निंदा और फवाद खान का रुख

पाकिस्तानी कलाकारों ने हाल ही में भारतीय मिसाइल हमले 'ऑपरेशन सिंदूर' की कड़ी निंदा की है, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। इस हमले के
487 अवैध अप्रवासी भी होंगे अमेरिका से डिपोर्ट, क्या फिर पहनाई जाएगी बेड़ियां! विदेश मंत्रालय ने कही यह बात
दुनिया

Illegal Immigrants: अमेरिका से निकाले जाएंगे 487 अवैध भारतीय प्रवासी, मिला अंतिम निष्कासन आदेश

Illegal Immigrants: अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों की वापसी का मामला तूल पकड़ रहा है। विदेश मंत्री ने अप्रवासियों के साथ दुर्व्यवहार की आशंका जाहिर की है। 487 अवैध प्रवासियों
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर मार्च में धरती पर लौटेंगे
दुनिया

NASA: पृथ्वी पर जल्द लौटेंगे अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता, नासा ने किया बड़ा ऐलान

NASA: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दखल के बाद स्पेस में फंसे हुए अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने की कोशिश नासा ने तेज कर दी है। नासा ने इस
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *