MP News: भोपाल में कल बिजली कटौती; शहर के 40 इलाकों में दिखेगा असर, देखें लिस्ट

भोपाल में कल बिजली कटौती के कारण शहर के 40 इलाकों में लोग परेशान होंगे, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित होगा। बिजली वितरण कंपनी ने जानकारी दी है कि विभिन्न क्षेत्रों में मरम्मत और रखरखाव के कार्यों के चलते यह कटौती की जाएगी। प्रभावित इलाकों में नागरिकों को बिजली की अनुपलब्धता का सामना करना पड़ेगा, जिससे उनके कामकाज और दिनचर्या में बाधा आएगी।

राजधानी भोपाल के करीब 40 इलाकों में बुधवार 9 अप्रैल 2025 को बिजली कटौती होगी, जिसके चलते लगभग 30 मिनट से 6 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। यहां बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। जिन इलाकों में बिजली गुल रहेगी, उनमें बावड़ियाकलां, रचना नगर, चांदबड़, बजरिया, सेमरा, कैलाश नगर, करारिया, 80 फीट रोड जैसे कई बड़े रहवासी इलाके भी शामिल हैं।

इन इलाकों में होगी बिजली कटौती

सुबह 7.30 से 9 बजे तक बावड़ियाकलां, सुमित्रा विहार, वरुण सोसाइटी एवं आसपास के इलाके।
सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक कैलाश नगर, रचना नगर, भारती निकेतन एवं आसपास।
सुबह 10 से 11 बजे तक शीतल हाइट, सांई पार्क, कौशल नगर, निर्मल स्टेट, एक्सेल स्टेट, भैरोपुर, फॉरच्यून सौम्या हेरिटेज, झरनेश्वर, मधुवन विहार, 11 मील, दीप मोहिनी एवं आसपास के क्षेत्र।
सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक राजेंद्र नगर, करारिया, हरसिद्धी कैम्पस, द्वारका नगर, कृष्णा नगर एवं आसपास के इलाके।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चांदबड़, हिनोतिया, विजय नगर, दुर्गा नगर, सेमरा, गैस राहत हॉस्पिटल एवं आसपास।
दोपहर 12 से 2 बजे तक बजरिया, बीईएस कॉलोनी, स्टेट बैंक एवं आसपास।
दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक पुष्पा नगर, एलआईजी क्वार्टर, 80 फीट रोड, रेस्ट हाउस, एमपीईबी ऑफिस, नगर निगम ऑफिस, कम्मू का बाग, महामाई का बाग एवं आसपास के इलाके।

Related Posts

कन्वेंशन सेंटर मिंटो हॉल के ठीक पीछे बनेगा।
भोपाल

MP News: भोपाल में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर; CM आज करेंगे भूमिपूजन, 2 साल में होगा तैयार

MP News: कन्वेंशन सेंटर की परियोजना की घोषणा ग्लोवल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान की गई थी। सीएम मोहन यादव आज इसका भूमिपूजन करेंगे।
भोपाल

MP News: मोहन सरकार का बड़ा कदम, रुकी हुई पदोन्नति प्रक्रिया शुरू; कर्मचारियों में खुशी की लहर

मध्यप्रदेश सरकार ने आठ वर्षों से रुकी पदोन्नति प्रक्रिया फिर शुरू करने का निर्णय लिया है, जिससे चार लाख से अधिक कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। मेरिट और वरिष्ठता के आधार
भोपाल में 29 मार्च को जुटेंगे देशभर के कवि, अटल पथ पर होगा भव्य कवि सम्मेलन
भोपाल

MP: कर्मश्री संस्था द्वारा हिंदू नव वर्ष पर कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन

राजधानी भोपाल में इस साल भी ‘‘कर्मश्री’’ संस्था द्वारा आयोजित किया जाने वाला अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हिंदू नववर्ष के उत्सव का मुख्य आकर्षण होगा। 29 मार्च को अटल पथ
MP BJP Congress MLA Government Fund Controversy
भोपाल

MP News: मध्यप्रदेश में विधायकों के फंड में भेदभाव, कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सीएम को खुला पत्र

MP News: मध्य प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर विधायकों को दिए जाने वाले सरकारी फंड में हो रहे भेदभाव की चिंता
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *