मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं अब समाप्त हो चुकी हैं और लाखों छात्र अब MP Board Result 2024 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच रिजल्ट को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
मूल्यांकन कार्य तेजी से जारी, 25 अप्रैल तक पूरी होगी कॉपी चेकिंग
बोर्ड के सचिव डॉ. कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि इस समय प्रदेशभर के 52 मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपी जांच का काम चल रहा है। अब तक लगभग 60% उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी की जा चुकी है। बोर्ड का लक्ष्य है कि 25 अप्रैल तक शेष कॉपियों की जांच भी पूरी कर ली जाए।
इसके बाद रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी और उम्मीद की जा रही है कि MP Board 10th और 12th Result 2024 को मई के पहले सप्ताह में घोषित कर दिया जाएगा।
कब हुई थीं परीक्षाएं?
- कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू हुई थी, जिसका पहला पेपर हिंदी का था।
- कक्षा 12वीं की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हुई थी।
- दोनों परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थीं।
कितने छात्र हुए थे शामिल?
इस बार MP बोर्ड परीक्षा में कुल 16,60,252 छात्र शामिल हुए हैं, जिनमें:
- कक्षा 10वीं: 9,53,777 छात्र
- कक्षा 12वीं: 7,06,475 छात्र
प्रदेशभर में 3,887 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें सिर्फ भोपाल में 103 केंद्र पर परीक्षा हुई थी।
ऐसे चेक करें एमपी बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2024
- ऑफिशियल वेबसाइट एमपीबीएसई.निक.इन या म्प्रिजल्ट्स.निक.इन पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024” लिंक बर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- भविष्य के लिए अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
टिप:
छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंग

