MP Weather Update: पूरे प्रदेश में लगातार बढ़ रहा गर्मी का कहर, लोगों से बिना काम के बाहर न निकलने की अपील

मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। रतलाम का पारा पहले ही 44 डिग्री पार कर चुका है। मौसम विभाग ने 21 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को दिन में बाहर निकलने में मुश्किल हो रही है। हालांकि राहत की खबर ये है कि दो दिन बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

अप्रैल के आखिरी सप्ताह का 24 अप्रैल, गुरुवार को पहला दिन है। एमपी के अधिकांश शहरों के मौसम के मिजाज में गर्माहट बनी हुई है। 21 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने के आसार है। सबसे अधिक रतलाम का पारा 44 ​डिग्री रहा। दो दिन बाद कुछ जिलों में बूंदाबांदी का अनुमान है।

26, 27 को होगी हल्की बारिश

सीनियर मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन के मुताबिक, एमपी में अगले दो दिन तक इसी तरह मौसम बना रहेगा। 26 अप्रैल से पूर्वी मध्य प्रदेश (MP) के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। 26 और 27 अप्रैल को छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट और सिवनी जिलों में बादल छाने, गरज-चमक और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

इन जिलों में लू का अलर्ट

गुरुवार को प्रदेश के लगभग आधे हिस्से में लू चलेगी। बुरहानपुर, खंडवा (Khandwa), रतलाम, बैतूल, नर्मदापुरम, नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, सतना, उमरिया, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हीट वेव रहेगी।

रतलाम जिला सबसे गर्म रहा

मौसम केंद्र से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 23 अप्रैल, बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रतलाम में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि नर्मदापुरम, खजुराहो, मंडला में 43.2 डिग्री, सिवनी में 42.6 डिग्री, धार और दमोह में 42.5 डिग्री, नरसिंहपुर में 42.4 डिग्री और छिंदवाड़ा में 41.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजधानी भोपाल में दिन का तापमान 40.6 डिग्री रहा।

कल्याणपुर की रात सबसे ठंडी

शहडोल जिले के कल्याणपुर की रात सबसे ठंडी रही। यहां रात का पारा सबसे कम 18.2 डिग्री दर्ज किया गया। शाजापुर के गिरवर में 18.4 डिग्री, राजगढ़ में 18.6 डिग्री, झाबुआ में 18.8 डिग्री और बड़वानी के तालुन और सिंगरौली के देवरा में 19.1 डिग्री रिकार्ड किया गया।

भोपाल में पारा 40 ​डिग्री रहा

एमपी के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। ग्वालियर-उज्जैन में 41.2 डिग्री, इंदौर में 41 डिग्री और भोपाल में 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा। खरगोन, दमोह, धार, उमरिया, सागर, सतना, सीधी, गुना, बैतूल, शाजापुर, रायसेन, खंडवा और छिंदवाड़ा में 41 डिग्री या इससे अधिक रहा। उज्जैन में सबसे ज्यादा 41.7 डिग्री रहा।

Related Posts

एमपी में 13 फरवरी से सर्दी का एक और दौर:2-3° लुढ़केगा तापमान; भोपाल-इंदौर में 14 डिग्री पार पहुंच चुका पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: एमपी में फिर बढ़ेगा ठंड का असर, 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान

MP Weather Update: सोमवार और मंगलवार की रात प्रदेश के अधिकतर शहरों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य
भोपाल

MP News: CM यादव ने किसानों को दी बड़ी खुशखबरी, अब सिर्फ ₹5 में मिलेगा बिजली का स्थायी कनेक्शन

MP News: सीएम मोहन यादव ने कहा कि किसानों को अब सोलर पंप के जरिए बिजली से मुक्ति दिलाने का काम किया जाएगा। आने वाले वक्त में सोलर पंप से
मध्यप्रदेश

MP News: अब अंतिम यात्रा होगी सम्मानजनक, मध्यप्रदेश में शुरू होगी मुफ्त शव वाहन सेवा 1080 पर कॉल और शव वाहन पहुंचेगा घर

मध्यप्रदेश सरकार ने एक संवेदनशील फैसला लिया है, जिससे अब किसी गरीब को अपने परिजन का शव ठेले, साइकिल या कंधे पर ले जाने की मजबूरी नहीं होगी। राज्य में
मध्यप्रदेश

MP News: सीएम ने की उच्च शिक्षा सुधारों की घोषणा, विद्यार्थियों को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म और बेहतर शिक्षा का अवसर

मध्यप्रदेश में अब सभी सरकारी कॉलेज दो शिफ्ट में चलेंगे और हर कॉलेज की स्टेट लेवल पर ग्रेडिंग की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *