MP Free Laptop Scheme: सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए राहत, 21 फरवरी को मिलेगा लैपटॉप खरीदने के लिए फंड

MP Free Laptop Scheme: मोहन सरकार ने सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप प्रदान करने की योजना को मंजूरी दे दी है।
मोहन सरकार ने सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप प्रदान करने की योजना को मंजूरी दे दी है।

मोहन सरकार ने सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप प्रदान करने की योजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत, पिछले साल 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 21 फरवरी को राशि जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  भोपाल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 89,700 विद्यार्थियों के खातों में 224 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित करेंगे।

प्रत्येक छात्र को मिलेंगे 25 हजार रुपये

स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, प्रत्येक मेधावी छात्र को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने वाले छात्रों के खातों में यह राशि पहले ही जारी कर दी गई है, ताकि वे कार्यक्रम के दिन लैपटॉप लेकर पहुंच सकें। मुख्यमंत्री इस दिन छात्रों को सांकेतिक रूप से लैपटॉप वितरित करेंगे।

सीधे खाते में राशि भेजने से भ्रष्टाचार पर अंकुश

स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छात्रों के खातों में सीधे राशि भेजने से वे अपनी पसंद का लैपटॉप खरीद सकते हैं। इस प्रक्रिया से भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं रहती है।

14 साल में मेधावी छात्रों की संख्या तीन गुना हुई

12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देने की योजना साल 2009-10 में शुरू की गई थी। उस समय ऐसे छात्रों की संख्या 20 से 25 हजार के बीच थी, लेकिन पिछले 14 सालों में यह संख्या बढ़कर 90 हजार तक पहुंच गई है। अधिकारियों का मानना है कि इस योजना के कारण ही प्रदेश में मेधावी छात्रों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

किन छात्रों को मिलेगा लाभ?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2023-24 की कक्षा 12वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले 89,710 प्रतिभाशाली छात्रों के खातों में 224 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित करेंगे।

टॉपरों को मिल चुकी है स्कूटी

इससे पहले, 5 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी के कुशाभाउ इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में सरकारी स्कूलों के 7800 टॉपर छात्रों के खातों में स्कूटी खरीदने के लिए राशि हस्तांतरित की थी।

इन छात्रों को ई-स्कूटी या पेट्रोल स्कूटी खरीदने का विकल्प दिया गया था। ई-स्कूटी खरीदने वाले छात्रों को 1.10 लाख रुपये और पेट्रोल स्कूटी खरीदने वाले छात्रों को 90 हजार रुपये दिए गए। इस पहल पर सरकार ने करीब 80 करोड़ रुपये खर्च किए।

Related Posts

मध्यप्रदेश

MP: 12वीं पास लड़कियों को मिलेगी फ्री स्कूटी, एक क्लिक पर जानें योजना से जुड़ी जानकारी

मध्यप्रदेश सरकार ने 12वीं कक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण लड़कियों के लिए फ्री स्कूटी योजना की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उच्च शिक्षा के लिए
2016 से प्रमोशन प्रक्रिया ठप्प है, जिससे कर्मचारियों का मनोबल और कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है।
मध्यप्रदेश

MP News: कर्मचारियों के प्रमोशन पर विवाद; लॉ डिपार्टमेंट को मिली तरक्की, अन्य विभागों में क्यों नहीं? बड़े आंदोलन की योजना

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने मध्य प्रदेश सरकार से मांग की है कि राज्य के सभी विभागों में पदोन्नति प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि
भोपाल में तापमान में आई गिरावट, इंदौर-उज्जैन में भी लुढ़का पारा,भोपाल में तापमान में आई गिरावट, इंदौर-उज्जैन में भी लुढ़का पारा,
मध्यप्रदेश

Weather Update: मध्यप्रदेश में तापमान में आई गिरावट, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Weather Update: प्रदेश के अधिकतर शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भोपाल संभाग के जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री कम रहा।
मध्यप्रदेश

Special Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, गर्मी की छुट्टियों में रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों को राहत देते हुए रेलवे ने 5 मई से सुल्तानपुर से लोकमान्य टिलक टर्मिनस के लिए साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। छुट्टियों
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *