बैंक में अधिकारी लेवल की सरकारी नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने भर्ती निकाली है। BOB ने प्रोफेशनल्स के विभिन्न पदों पर मैनेजर और ऑफिसर की वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी हो गई है। वहीं आवेदन की प्रक्रिया 19 फरवरी 2025 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर अंतिम तिथि 11 मार्च 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन शुल्क भी इस दिन तक स्वीकार होंगे।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ई/बीटेक/एमटेक/एमई/ कंप्यूटर साइंस में एमसीए/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/आईटी/डेटा साइंस/ग्रेजुएशन/सीए/पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री।
- साथ में पद के अनुसार 1 से 6 साल का वर्क एक्सपीरियंस भी जरूरी।
एज लिमिट :
- पद के अनुसार अधिकतम 24 – 37 साल
सैलरी :
- पद के अनुसार, 85920 – 120940 रुपए प्रतिमाह
सिलेक्शन प्रोसेस :
- लिखित परीक्षा
- साइकोमेट्रिक टेस्ट
- ग्रुप डिसक्शन
- इंटरव्यू
फीस :
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 600 रुपए
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ महिला : 100 रुपए
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर जाएं।
- होम पेज पर, ‘Careers’ टैब पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलने पर ‘Current openings’ टैब पर क्लिक करें।
- यहां अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
- फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

