Top Storiesजरुरत की खबर

10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका! Job Camp में ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू, 25 हजार तक मिलेगी सैलरी

रोहतास जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। अवर प्रादेशिक नियोजनालय, डालमियानगर के तत्वाधान में 11 मार्च 2026 को विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह Job Camp नियोजनालय परिसर, डालमियानगर में आयोजित होगा, जहां निजी कंपनियां युवाओं का ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू लेकर भर्ती करेंगी।

इस रोजगार कैंप का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर पहुंचकर सीधे इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

Job Camp में इन कंपनियों में मिलेगी नौकरी

इस जॉब कैंप में Quess Corp (Tata Steel) और Atul Auto Limited जैसी प्रमुख निजी कंपनियां भाग लेंगी। कंपनियों द्वारा प्रोडक्शन ट्रेनी, ऑपरेटर और हेल्पर के पदों पर भर्ती की जाएगी।
कुल मिलाकर लगभग 100 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Job Camp

चयनित उम्मीदवारों को जमशेदपुर (झारखंड) और अहमदाबाद (गुजरात) में काम करने का अवसर मिलेगा।

इतनी मिलेगी सैलरी

चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 12,000 रुपये से 25,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनियां अपने नियमों के अनुसार अन्य सुविधाएं भी प्रदान कर सकती हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

जॉब कैंप में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। इसके अलावा 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक या इससे अधिक शिक्षित उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती प्रक्रिया में पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।


WORK FROM HOME जॉब ढूंढने वाले हो जाएँ सावधान ! नौकरी के नाम पर महिला से की 11 लाख की ठगी, ऐसे बनाया शिकार

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *