जॉब/वेकेंसी

MP News: ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा अवसर, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 2691 पदों पर निकली बम्पर भर्ती

MP News: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ग्रेजुएट्स के लिए एक शानदार अवसर पेश किया है। बैंक ने 2691 विभिन्न पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है, जो कि नौकरी की तलाश कर रहे युवा उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 2691 पदों पर भर्ती

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) की ओर से अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार यूनियन बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.unionbankofindia.co या bfsissc.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 20 साल
  • अधिकतम : 28 साल
  • ऊपरी उम्र में ओबीसी को 3 वर्ष, एससी/ एसटी को 5 वर्ष और पीडब्ल्यूबीडी को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

फीस :

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 800 रुपए
  • एससी, एसटी, महिला : 600 रुपए
  • पीडब्ल्यूबीडी : 400 रुपए
  • एप्लिकेशन फीस जमा करने के साथ GST शुल्क अलग से जमा करना होगा।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम

स्टाइपेंड :

  • 15 हजार रुपए प्रतिमाह

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन / डिग्री / डिप्लोमा
  • उम्मीदवार का फोटो और सिग्नेचर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • उम्मीदवार का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • आधार कार्ड

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाएं।
  • होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • Click here for New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • अन्य जानकारी अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *