जॉब/वेकेंसी

Government Job: ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा अवसर, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती

Government Job: बैंक में अच्छी सरकारी नौकरी ढूंढ रहे उम्मीदवारों के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक बढ़िया मौका लाया है। आईपीपीबी ने सर्किल बेस्ड एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए 1 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसमें योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि 21 मार्च तक ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।
बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है।

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार IPPB की ऑफिशियल वेबसाइट www.ippbonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के बेसिस पर की जा रही है। यह कॉन्ट्रैक्ट शुरुआत में 1 वर्ष के लिए होगा। इसे 2 वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है। अधिकतम 3 वर्ष तक का कार्यकाल रहेगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • उम्मीदवारों को आवेदन करने वाले राज्य का निवासी होना चाहिए।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 21 साल
  • अधिकतम : 35 साल
  • आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

फीस :

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 750 रुपए
  • एससी, एसटी, पीएच : 150 रुपए

सैलरी

  • 30,000 रुपए प्रति माह

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • मेरिट बेसिस पर
  • इंटरव्यू

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट ippbonline.com पर जाएं।
  • होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें।
  • मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *