जॉब/वेकेंसी

Government Job: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बम्पर भर्ती; लास्ट डेट कल, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई

Government Job: बैंक में नौकरी की ख्वाहिश करने वाले युवाओं के लिए काम की अपडेट है। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से 1200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके तहत, ऑफिसर सिक्योरिटी एनालिस्ट, मैनेजर सिक्योरिटी एनालिस्ट, टेक्निकल ऑफिसर सिविल इंजीनियर, टेक्निकल मैनेजर इंजीनियर, टेक्निकल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्राेसेस फिलहाल जारी है।
बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 1267 पदों पर भर्ती

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 1200 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 27 जनवरी तय की गई है। उम्मीदवार वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

उम्मीदवारों की नियुक्ति बैंक ऑफ बड़ौदा की विभिन्न शाखाओं में एग्रीकल्चर मार्केटिंग ऑफिसर, एग्रीकल्चर मार्केटिंग मैनेजर, ऑफिसर सिक्योरिटी एनालिस्ट, डेवलपर सहित अन्य पदों पर होगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • पद के अनुसार ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री, MBA / PGDM, CA/CFA/CMA की डिग्री।
  • बीई, बीटेक की डिग्री।

एज लिमिट :

  • 24 – 34 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • ऑनलाइन परीक्षा
  • ग्रुप डिस्कशन
  • पर्सनल इंटरव्यू

फीस :

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 600 रुपए
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी, महिला : 100 रुपए

सैलरी :

पद के अनुसार 67160 – 135020 रुपए प्रतिमाह

एग्जाम पैटर्न :

  • रीजनिंग के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 25 मार्क्स के होंगे।
  • इंग्लिश लैंग्वेज के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 25 मार्क्स के होंगे।
  • क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 25 मार्क्स के होंगे।
  • प्रोफेशनल नॉलेज के 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। ये 150 मार्क्स के होंगे।
  • इस पेपर को हल करने के लिए 150 मिनट का समय मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, ‘Careers’ टैब पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने पर ‘Current openings’ टैब पर क्लिक करें।
  • ‘Recruitment of professionals on a regular basis on various departments’ लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
  • फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

यह भी पढ़े : https://breakingnewswala.com/private-job-opportunity/

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *