इंदौरमध्यप्रदेश

MP News: इंदौर के बीजेपी जिलाध्यक्ष की हुई घोषणा, सुमित मिश्रा बने शहर अध्यक्ष; श्रवण सिंह चावड़ा को मिली ग्रामीण की कमान

MP News: इंदौर शहर अध्यक्ष के लिए सुमित मिश्रा के अलावा दीपक जैन टीनू भी दौड़ में सबसे आगे थे। सुमित और टीनू दोनों ही कैलाश विजयवर्गीय खेमे से जुड़े हैं।
आखिरकार इंदौर के भी बीजेपी जिलाध्यक्ष घोषित

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इंदौर शहर में नगर और जिला अध्यक्ष की घोषणा हो गई। शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा बनाए गए हैं, जबकि जिले की जिम्मेदारी श्रवण चावड़ा को मिली है। दोनों ही युवा हैं। श्रवण पहले जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

शहर अध्यक्ष के लिए सुमित के अलावा दीपक जैन टीनू भी दौड़ में सबसे आगे थे। सुमित और टीनू दोनों ही कैलाश विजयवर्गीय खेमे से जुड़े हैं। विजयवर्गीय ग्रामीण में अपने कट्टर समर्थक चिंटू वर्मा को फिर से जिला अध्यक्ष नहीं बनवा सके। उन्हें दो साल पहले ही जिम्मेदारी मिली थी। माना जा रहा था कि वर्मा फिर से रिपीट हो सकते हैं। श्रवण चावड़ा को जिम्मेदारी देने में वीडी शर्मा की खास भूमिका रही।

कुशल वक्ता हैं सुमित

सुमित मिश्रा कुशल वक्ता हैं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी सक्रिय भूमिका में रहे हैं। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री भी रह चुके हैं। इंदौर जिले के शहर में ग्रामीण के अध्यक्ष युवा है। दोनों की उम्र 45 वर्ष से कम है। सुमित मिश्रा पिछली बार भी नगर अध्यक्ष पद के दावेदार थे और उनका नाम रायशुमारी में भी शामिल था। तब संगठन ने गौरव रणदिवे को भाजपा का नगर अध्यक्ष बनाया था। उनके कार्यकाल में इंदौर जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार जीते थे। इसके  अलावा विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सबसे बड़ी जीत भी उनके कार्यकाल में रही।

मिश्रा बोले, संगठन की अपेक्षा पर खरा उतरूंगा 

भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने अमर उजाला से चर्चा में कहा कि संगठन और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मुझ पर जो भरोसा जताया है। उस पर वे खरा उतरेंगे। इंदौर में भाजपा की जड़े काफी मजबूत हैं, क्योंकि वरिष्ठ नेताओं ने इसे अपनी मेहनत से सिंचा है। मैं अपने कार्यकाल में भाजपा को इंदौर में और मजबूत करूंगा और संगठन की रीति नीतियों के हिसाब से फैसले लिए जाएंगे।

यह भी पढ़े : पुलिस कार्यपालिक सेवा भर्ती नियमों में बदलाव, महिलाओं को दिया 35 प्रतिशत आरक्षण





Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *