मध्यप्रदेश

Weather Update : मध्यप्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी, कल से छाएंगे बादल

Weather Update: मध्यप्रदेश में हवा का रुख बदलने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हुई है अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग कहना हे कल से बादल छाएंगे और फरवरी के शुरुआती दौर बारिश होगी। इसके बाद तापमान ने गिरावट आ सकती।
MP Weather Forecast Update

मध्यप्रदेश में फरवरी के पहले सप्ताह में ठंड का एक और दौर आएगा। हालांकि, कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी, लेकिन कई शहरों में पारा 5 से 8 डिग्री के बीच रह सकता है। अगले 2 दिन पारा बढ़ा रहेगा, अगले 4 दिन में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहे हैं, लेकिन प्रदेश में असर कम रहेगा। इस वजह से अब बारिश के आसार नहीं है।

1 और 3 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिम-उत्तर भारत को प्रभावित कर सकता है। इसका असर प्रदेश में कम देखने को मिलेगा। ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग में बादल जरूर छा सकते हैं। राजस्थान के ऊपर ही असर देखने को मिलेगा।

रात में ठंड, दिन में धूप खिलेगी

फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम का मिला-जुआ असर रहेगा। सुबह और रात में ठंड रहेगी। इससे ठंड का एक दौर और आ सकता है। पारे में गिरावट होगी। दूसरी ओर, दिन में धूप खिली रहेगी।

अभी यह सिस्टम

  • पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी अफगानिस्तान और निकटवर्ती क्षेत्रों में चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में एक्टिव है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम पश्चिमी राजस्थान के ऊपर है।
  • उत्तर-पूर्व भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 268 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवा भी चल रही है। हालांकि, प्रदेश में इसका असर कम ही रहेगा।

2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

  • 31 जनवरी: दिन में गर्मी का अहसास होगा, लेकिन रात और सुबह में ठंड पड़ेगी।
  • 1 फरवरी: प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं।

प्रदेश में 28 डिग्री के पार पहुंचा दिन का तापमान

इधर, दिन में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। कई शहरों में पारा 28 डिग्री के पार पहुंच गया है। गुरुवार को सिवनी में पारा सबसे ज्यादा 33 डिग्री तक पहुंच गया। खंडवा में पारा 32.1 डिग्री, मंडला में 32 डिग्री रहा। वहीं, खरगोन, रतलाम, नर्मदापुरम, सागर में 31 डिग्री के पार रहा।

भोपाल, बैतूल, गुना, शिवपुरी, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, सतना, टीकमगढ़, उमरिया में पारा 29-30 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सिवनी, नर्मदापुरम, धार और छिंदवाड़ा में पारा 15 डिग्री से ज्यादा ही रहा।

यह भी पढ़े : जयश्री गायत्री फूड्स की डायरेक्टर ने खाया जहर, ईडी के छापेमारी के बीच खुदकुशी की कोशिश

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *