Top Stories

Budget 2025 : मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा; इतने रुपये तक इनकम हुई टैक्स फ्री, मध्यम वर्ग के लिए किये ये ऐलान

Budget 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा दिया है। अब सालाना इतने रुपये तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। यह व्यवस्था न्यू टैक्स रिजीम की गई है। इसे सरकार का मिडिल क्लास को सबसे बड़ा तोहफा माना जा रहा है। वित्त मंत्री का कहना है कि इससे खपत को बढ़ावा मिलेगा।
निर्मला सीतारमण के बजट में इनकम टैक्स पेयर्स को मिलेगी बड़ी राहत

निर्मला सीतारमण के बजट में इनकम टैक्स पेयर्स को बड़ी राहत मिली है। अब नौकरीपेशा लोगों को नई टैक्स रिजीम के तहत 12 लाख तक की सालान इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। वहीं अब पिछले 4 साल का IT रिटर्न एकसाथ फाइल कर सकेंगे। सीनियर सिटीजंस के लिए TDS की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दी गई है।

सरकार ने बजट में कैंसर की दवाएं सस्ती करने का ऐलान किया। अगले 3 साल में देश के सभी जिलों में कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे। अगले फाइनेंशियल इयर में ही ऐसे 200 सेंटर बनाए जाएंगे।

सरकार का फोकस बिहार पर भी दिखा, जहां इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। सीतारमण ने बिहार के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी की स्थापना करने का ऐलान किया। राज्य में IIT का विस्तार होगा। मखाना बोर्ड और 3 नए एयरपोर्ट भी बनाए जाएंगे।

मध्यम वर्ग के लिए 13 ऐलान, किराया आमदनी पर TDS छूट 6 लाख रुपए

  • अब 12 लाख की कमाई पर कोई टैक्स नहीं। नौकरीपेशा लोगों के लिए 75 हजार स्टैंडर्ड डिक्शन के साथ टैक्स लिमिट 12.75 लाख।
  • बुजुर्गों के लिए टैक्स छूट डबल की गई।
  • TDS की सीमा 10 लाख रुपए की गई।
  • 4 साल तक अपडेटेड ITR भर सकेंगे।
  • किराया आमदनी पर TDS छूट 6 लाख रुपए की गई।
  • मोबाइल फोन और ई-कार सस्ती होंगी।
  • EV और मोबाइल की लीथियम आयन बैटरी सस्ती होगी।
  • LED-LCD टीवी सस्ती होंगी। कस्टम ड्यूटी घटाकर 2.5% की गई।
  • देश में अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल लाया जाएगा।
  • 1 लाख करोड़ रुपए का अर्बन चैलेंज फंड बनेगा।
  • शहरी क्षेत्र के गरीबों की आय बढ़ाने की योजना आएगी।
  • एक लाख अधूरे घर पूरे होंगे, 2025 में 40 हजार नए मकान हैंडओवर किए जाएंगे।
  • हर घर नल से जल पहुंचाने जल जीवन मिशन कार्यक्रम 2028 तक बढ़ेगा।

महिलाएं के लिए 2 ऐलान: पहली बार उद्यमी को दो करोड़ का टर्म लोन

  • SC -ST की MSME महिला उद्यमियों के लिए विशेष लोन योजना।
  • पहली बार उद्यमी बनने वाली महिलाओं को दो करोड़ का टर्म लोन मिलेगा।

बुजुर्ग के लिए 6 ऐलान: सीनियर सिटिजंस के लिए टैक्स छूट दोगुनी​​​​​​​

  • सीनियर सिटिजंस के लिए टैक्स छूट दोगुनी, 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपए।
  • 36 जीवन रक्षक दवाएं पूरी तरह से टैक्स फ्री।
  • देश में 200 डे-केयर कैसर सेंटर बनेंगे।
  • मेडिकल उपकरण और कैंसर की दवाएं सस्ती होंगीं।
  • 6 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी 5% घटाई।
  • 13 मरीज सहायता कार्यक्रम बेसिक कस्टम ड्यूटी से बाहर।

किसान के लिए 11 ऐलान: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए

  • किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए हुई।
  • देश में पीएम धन-धान्य कृषि योजना शुरू होगी।100 जिलों को फायदा होगा।
  • डेयरी और मछली पालन के लिए 5 लाख रुपए तक का लोन।
  • समुद्री उत्पाद सस्ते होंगे, कस्टम ड्यूटी 30% से घटाकर 5% की गई।
  • अंडमान, निकोबार और गहरे समुद्र में मछली पकड़ने को बढ़ावा मिलेगा।
  • बिहार के किसानों की मदद के लिए मखाना बोर्ड का गठन होगा।
  • मिथिलांचल में पश्चिमी कोसी नहर परियोजना शुरू होगी। 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र के किसानों को फायदा।
  • दालों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए 6 साल का मिशन।
  • पोस्ट पेमेंट बैंक पेमेंट सर्विस ग्रामीण योजनाओं में बढ़ाई जाएगी।
  • कपास उत्पादन के लिए 5 साल की कार्ययोजना। प्रोडक्शन- मार्केटिंग पर फोकस।
  • असम के नामरूप में नया यूरिया प्लांट लगेगा।

यह भी पढ़े : घरेलु नौकरों के लिए कानून बनाएगी सरकार, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया आदेश

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *