जॉब/वेकेंसी

Government Job : MPESB में आवेदन की आखिरी तारीख आज, 12वीं पास जल्द करें अप्लाई

Government Job : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए सुनहरा अवसर है। MPESB में आवेदन करने की आखिरी तारीख आज है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जल्द करें अप्लाई।
MPESB में 2573 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख आज, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स करें अप्लाईMPESB में 2573 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख आज, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स करें अप्लाई

मध्यप्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड (MPESB) में ऑफिस असिस्टेंट सहित अन्य के 2573 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 7 फरवरी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mponline.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • किसी भी बोर्ड से 12वीं पास
  • यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट/यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर/मैकेनिकल का डिप्लोमा।
  • NCVT नई दिल्ली या SCTV मध्य प्रदेश से COPA प्रोग्रामिंग असिस्टेंट का डिप्लोमा।
  • पद के मुताबिक डिग्री मान्य होगी।

एज लिमिट :

  • 18-40 वर्ष
  • पुरुष जनरल कैटेगरी : 40 वर्ष
  • महिला जनरल कैटेगरी : 45 साल
  • ओबीसी : 45 साल
  • सरकारी कर्मचारी : 45 साल

फीस :

  • जनरल : 1200 रुपए
  • ओबीसी/ एससी/ एसटी/ ईडब्ल्यूएस : 600 रुपए

सैलरी :

  • 19,500- 42, 700 रुपए प्रतिमाह
  • पदों के अनुसार सैलरी अलग-अलग होगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम
  • इंटरव्यू

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट mponline.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें।
  • मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *