Top Stories

Har Ghar Lakhpati Scheme: क्या है SBI की हर घर लखपति योजना, किन्हें करना चाहिए इस योजना में निवेश?

Har Ghar Lakhpati Scheme: अगर आप भी छोटी छोटी इन्वेस्टमेंट करके लखपति बनना चाहते है तो आपको भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की इस स्कीम के बारे में जरूर जान लेने चाहिए। ये स्कीम न सिर्फ इन्वेस्टमेंट के लिए बेहतर ऑप्शन है बल्कि उन लोगो के लिए भी है जो नौकरीपेशा या मिडिल क्लास फॅमिली से बिलोंग करते हैं।
SBI की हर घर लखपति स्कीम है खास, जानिए आप कैसे इसमें निवेश कर बन सकते हैं लखपति

SBI Har Ghar Lakhpati Scheme: अगर आप भी छोटी छोटी इन्वेस्टमेंट करके लखपति बनना चाहते है,तो आपको भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की इस स्कीम के बारे में जरूर जान लेने चाहिए। ये स्कीम न सिर्फ इन्वेस्टमेंट के लिए बेहतर ऑप्शन है, बल्कि उन लोगो के लिए भी है जो नौकरीपेशा या मिडिल क्लास फॅमिली से बिलोंग करते हैं। इस स्कीम के जरिये आप तीनो सालो में 2500 रूपए हर महीने जमा करके 1 लाख रूपए जुटा सकते है तो चलिए जानते है क्या है स्कीम

हर घर लखपति स्कीम

भारतीय स्टेट बैंक SBI ने स्कीम शुरू की है जिसका नाम है हर घर लखपति स्कीम। इस स्कीम के जरिये आप हर महीने छोटी-छोटी राशि जमा कर अपने अकाउंट में एक लाख रुपए या उससे अधिक जमा कर सकेंगे। इसमें सामान्य नागरिकों को अधिकतम 6.75% और वरिष्ठ नागरिकों (सीनियर सिटीजन) को अधिकतम 7.25% सालाना ब्याज दिया जा रहा है।

ये नई रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम है जिसे हर घर लखपति योजना कहा गया है चलिए इसे आसान भाषा में समझते है।आप ने बचपन में गुल्ल्क का यूज तो जरूर किया होगा जिसमे आप चिल्हर पैसे डालते थे और गुल्ल्क भर जाने पर आपके पास बहुत पैसे होते थे ठीक वैसे ही आप इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं।और छोटी-छोटी राशि को जमा करके बड़ी बचत कर सकते है।

3 से 10 साल तक इन्वेस्टमेंट पीरियड

इस स्कीम के तहत आप 3 से 10 साल तक इन्वेस्टमेंट कर सकते है जिसमे काफी अच्छा व्याज भी मिल रहा है मान लीजिये अगर आप अपनी सैलरी से 2500 रुपए 3 साल तक जमा करते है तो आपको 1 लाख रुपए की बचत होगी मतलब तीन साल तक हजार में इन्वेस्टमेंट कीजिये और रिटर्न में पाइये लाखों में

कौन कर सकता है इसमें निवेश

इस स्कीम के तहत कोई भी भारतीय नागरिक इसमें निवेश कर सकता है आप अपने बच्चे का जो कि 10 साल से अधिक उम्र का है और क्लियर साइन करते है तो उसका जॉइंट अकाउंट बनाकर भी निवेश कर सकते हैं

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *