नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET PG के लिए रजिस्ट्रेशन की समय सीमा बढ़ा दी है। इच्छुक कैंडिडेट्स अब 8 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर लें।
इससे पहले क्या थी अंतिम तारीख
इससे पूर्व में सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 फरवरी निर्धारित की गई थी। लेकिन छात्रों के दबाव बनाने के बाद एनटीए ने अंतिम तारीख बढ़ा दी। अब 8 फरवरी 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। सभी कैंडिडेट्स इस तारीख तक आवेदन कर लें।
इस तारीख तक जमा करें आवेदन शुल्क
आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 फरवरी रात 11:00 बजे तक है। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने के लिए 9 फरवरी की रात 11:50 बजे तक का समय दिया गया है। सुधार विंडो 10-12 फरवरी तक खुली रहेगी।
700 रुपए प्रति टेस्ट फीस
CUET PG के लिए अप्लाई करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को दो टेस्ट पेपर के लिए ₹1400 फीस प्रति टेस्ट पेपर ₹700 फीस भरनी होगी। वहीं OBC और GenEWS कैंडिडेट्स के लिए दो टेस्ट की फीस ₹1200 और प्रति टेस्ट पेपर ₹600 फीस है।
SC, ST और थर्ड जेंडर कैंडिडेट्स को दो टेस्ट के लिए ₹1100 और प्रति टेस्ट ₹600 फीस होगी। इसके अलावा PwBD कैंडिडेट्स की फीस दो टेस्ट के लिए ₹1000 और प्रति टेस्ट ₹600 होगी।
CUET PG 2025 एग्जाम के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप मार्च के पहले हफ्ते में जारी की जाएगी। वहीं एडमिट कार्ड एग्जाम से 3-4 दिन पहले जारी होंगे।

ऐसे करें आवेदन
–सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/CUET-PG/ पर जाएं
–होम पेज पर CUET PG 2025 Registration के लिंक पर क्लिक करें
–अब एक नया पेज खुलेगा, यहां रजिस्ट्रेशन का लिंक चुनें
–रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें
–सभी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्का का भुगतान करें
–भविष्य के लिए कंफर्मेशन पेज की एक कॉपी डाउनलोड कर लें
बीते साल की तुलना में इस बार CUET PG के एग्जाम में कई बदलाव हुए हैं…
एग्जाम ड्यूरेशन:
पहले CUET का एग्जाम दो घंटे का होता था। बीते साल 2024 से इसे पौने दो घंटे यानी कुल 105 मिनट का कर दिया गया था। इस बार 15 मिनट और घटाकर CUET PG 2025 एग्जाम डेढ़ घंटे यानी कुल 90 मिनट का कर दिया गया है।
एग्जाम पैटर्न:
एग्जाम में पहले की ही तरह 75 सवाल पूछे जाएंगे। एग्जाम के लिए क्वेश्चन पेपर कोड्स की एक लिस्ट दी जाती है। कैंडिडेट्स इसमें से चार पेपर कोड्स का सिलेक्शन कर सकते हैं। यह चॉइस स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन के समय भरनी होगी। कैंडिडेट्स की चॉइस के आधार पर जनरल पेपर का कॉम्प्रिहेंशन वाला हिस्सा इंग्लिश या हिंदी में होगा।
मार्किंग स्कीम:
हर सवाल 4 अंकों का होगा। सही जवाब के लिए 4 मार्क्स मिलेंगे। एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होती है। हर गलत जवाब के लिए एक अंक कटेगा।
एग्जाम सेंटर:
एग्जाम के लिए कैंडिडेट्स को 4 शहरों को चुनने का विकल्प मिलेगा। इससे पहले तक सेंटर के लिए दो शहरों का ही चुनाव किया जा सकता था। पूरे देश में कुल 285 शहरों में एग्जाम के सेंटर बनाए गए हैं। हालांकि विदेशों में कुछ सेंटर बढ़ाए गए हैं। जर्मनी में फ्रैंकफर्ट/बर्लिन, नॉर्वे में ओस्लो और UAE के अबू धाबी शहर में नए एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं।
यह भी पढ़े : ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए होने वाले एंट्रेंस एग्जाम का बदला पैटर्न, यहां जानें पूरी डिटेल्स

