IRCTC: भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन Pets टिकट बुकिंग की सुविधा की शुरू, अब अपने पालतू जानवरों के साथ करें बेफिक्र सफर

अब Pet लवर्स अपने पालतू पशु- जैसे कुत्ते, बिल्लियों के साथ ट्रेन में आसानी से सफर कर सकेंगे। इसके लिए रेलवे ने Pet's की ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की है।

अगर आप अपने प्यारे पालतू जानवरों के साथ ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है! भारतीय रेलवे ने अब यात्रियों के लिए Pet Ticket Booking को पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुविधाजनक बना दिया है। अब आप IRCTC पोर्टल पर सिर्फ PNR नंबर डालकर अपने पालतू कुत्ते या बिल्ली की ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं – वह भी ऑनलाइन, बिना स्टेशन गए!

अब स्टेशन पर लाइन में लगने की जरूरत नहीं!

पहले यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर स्थित पार्सल काउंटर पर जाकर मैन्युअल तरीके से टिकट बुक करवानी पड़ती थी, जो एक थकाऊ और समय लेने वाली प्रक्रिया थी। खासकर जब ट्रेन सुबह की होती थी, तो रात में ही स्टेशन पहुंचना पड़ता था। लेकिन अब IRCTC ने अपने सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव करते हुए इस प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है।

सिर्फ AC First Class में मिलेगी बुकिंग की सुविधा

नई सुविधा के अंतर्गत पालतू जानवरों को सिर्फ एसी फर्स्ट क्लास या फर्स्ट क्लास कूपे में ही ले जाया जा सकता है। Pet की बुकिंग उसी PNR नंबर पर होनी चाहिए जिससे कूपे बुक किया गया हो। इससे न सिर्फ सुविधा में बढ़ोतरी होगी, बल्कि बुकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता भी सुनिश्चित की गई है।

कैसे करें अपने Pet की ऑनलाइन बुकिंग?

  1. सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट पर जाएं।
  2. Parcel सेक्शन में जाएं और अपनी लॉगिन आईडी से साइन इन करें।
  3. अपनी बुक की गई ट्रेन का PNR नंबर दर्ज करें (सिर्फ First AC पर मान्य)।
  4. “Allow Pets” विकल्प चुनें और OK पर क्लिक करें।
  5. “Pay Now” विकल्प पर जाकर ऑनलाइन भुगतान करें।
  6. बुकिंग कन्फर्म होते ही आपको यात्रा की अनुमति मिल जाएगी।
  7. यात्रा के समय TTE को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य होगा।

पेट्स बुकिंग से जुड़े जरूरी नियम

  • Pet’s की अनुमति सिर्फ AC First Class या First Class Coupe में ही दी जाती है।
  • अगर कूपे में अन्य यात्री हैं और उन्हें आपत्ति होती है, तो Pet को अलग व्यवस्था में भेजा जा सकता है।
  • एक PNR पर सिर्फ एक Pet की अनुमति है।
  • यात्रा से 24-48 घंटे पहले वेट से फिटनेस सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य है।
  • यदि बुकिंग नहीं की गई हो, तो TTE द्वारा 6 गुना तक जुर्माना लगाया जा सकता है।
  • राजधानी और शताब्दी ट्रेनों में डॉग बॉक्स की सुविधा उपलब्ध है।
  • ब्रेक वैन में ₹30 प्रति किग्रा तथा कोच में ₹60 प्रति किग्रा शुल्क लगता है।

Pet Lovers के लिए गेमचेंजर साबित होगी ये सुविधा

भारतीय रेलवे की यह नई ऑनलाइन सुविधा Pet Lovers के लिए किसी वरदान से कम नहीं। अब अपने पालतू जानवरों के साथ यात्रा करना न केवल सरल हो गया है, बल्कि इसका अनुभव भी कहीं अधिक आरामदायक और पारदर्शी होगा।

Related Posts

इंदौर में सीएम मोहन यादव ने तिरंगा फहराया।
इंदौर

MP News: सीएम डॉ यादव ने इंदौर में फहराया तिरंगा, खुली जीप में परेड की ली सलामी

MP News: मध्यप्रदेश में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में तिरंगा फहराया और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भोपाल में संयुक्त परेड की सलामी
सिलाई सेंटर की तीन मंजिला इमारत में लगी आग
भोपाल

MP News: राजधानी की तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, इतने लोग फंसे

MP News: भोपाल के खानूगांव में शनिवार सुबह 3 मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। सिलाई सेंटर में सुबह करीब 8 बजे भड़की आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट
धर्म

Amarnath Yatra 2025: मध्यप्रदेश के भक्तों के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत, नियमों का पालन करें और शिव दरबार की ओर बढ़ें

अमरनाथ की यात्रा 3 जुलाई से शुरु होने वाली है। मध्य प्रदेश के इच्छुक भक्त 14 अप्रैल 2025 से अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने से
मध्यप्रदेश

MP News: अब अंतिम यात्रा होगी सम्मानजनक, मध्यप्रदेश में शुरू होगी मुफ्त शव वाहन सेवा 1080 पर कॉल और शव वाहन पहुंचेगा घर

मध्यप्रदेश सरकार ने एक संवेदनशील फैसला लिया है, जिससे अब किसी गरीब को अपने परिजन का शव ठेले, साइकिल या कंधे पर ले जाने की मजबूरी नहीं होगी। राज्य में
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *