बॉलीवुडमध्यप्रदेश

MP News: CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, मध्यप्रदेश में छावा हुई टैक्स फ्री

MP News: छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म छावा को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह घोषणा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर की।
मोहन यादव ने किया ऐलान मध्यप्रदेश में छावा फिल्म हुई टैक्स फ्री

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर रिलीज हुई हिन्दी फिल्म “छावा” को पूरे मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। यह फिल्म शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी के जीवन पर केन्द्रित है। सिनेमाघरों में 14 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘छावा’ चर्चा का विषय बनी हुई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फिल्म की तारीफ करते हुए बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती के अवसर पर उनके पुत्र संभाजी महाराज पर आधारित हिन्दी फिल्म ‘छावा’ को टैक्स फ्री करने की घोषणा करता हूं”

मोहन यादव ने किया ऐलान:

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुधवार को जबलपुर में स्टेडियम लोकार्पण कार्यक्रम में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि संभाजी महाराज ने अपने जीवन में सभी यातनाएं सहते हुए राष्ट्र और धर्म के लिए अपने प्राण दे दिए थे। छावा उन पर बनी ऐतिहासिक फिल्म है। यह फिल्म राष्ट्रप्रेम का संदेश देती है। शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज की देश भक्ति और उनके जीवन की विभिन्न महत्वपूर्ण घटनाओं से नागरिकों को परिचित करवाने के लिए मध्यप्रदेश में फिल्म टैक्स फ्री रहेगी।

इससे पहले मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट करके जयंती के अवसर पर शिवाजी को नमन किया था। उन्होंने लिखा, “हिन्दवी स्वराज्य के संस्थापक, वीर शिरोमणि एवं राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। मातृभूमि के सम्मान एवं स्वतंत्रता के लिए शिवाजी महाराज जी की निष्ठा, समर्पण और बलिदान हमें अनंत काल तक प्रेरित करती रहेगी”

शानदार कलाकारों से सजी फिल्म का जोरदार कलेक्शन:

भव्य सेट, वीरता की कहानी और शानदार कलाकारों से सजी फिल्म विवादों में भी घिरी फिल्म के उस सीन को लेकर जबरदस्त विरोध देखने को मिला था, जिसमें संभाजी महाराज के किरदार में विक्की कौशल राज्याभिषेक के बाद महारानी येसूबाई के किरदार रश्मिका मंदाना के साथ नृत्य करते नजर आए। वहीं फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन अच्छा चल रहा है। “छावा” 200 करोड़ रुपए के आंकड़े तक पहुंच चुकी है।

टैक्स फ्री होने से बढ़ेगी फिल्म की कमाई:

मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री होने के बाद छावा फिल्म की कमाई में और इजाफा होगा। इसके साथ ही ये एक बड़ी फिल्म साबित होगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में ‘छावा’ 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। मध्यप्रदेश के आलावा छावा को महाराष्ट्र में भी टैक्स फ्री किया गया है।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *