MP News: मध्यप्रदेश हाई कोर्ट का अहम निर्देश, फिल्म के टिकट पर स्पष्ट हो शो समय, विज्ञापन देखने को मजबूर न किया जाए

MP News: मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने थियेटर और मल्टीप्लेक्स में दर्शकों को जबरन विज्ञापन दिखाने के मामले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को निर्देश दिए हैं।
फिल्म के टिकट पर लिखा हो शो का सही समय, एमपी HC का निर्देश, कहा- विज्ञापन देखने पर मजबूर ना करें

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने थियेटर और मल्टीप्लेक्स में दर्शकों को जबरन विज्ञापन दिखाने के मामले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि हर टिकट पर फिल्म के शो का समय स्पष्ट रूप से अंकित किया जाना चाहिए। साथ ही विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं, लेकिन दर्शकों को उन्हें देखने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। यह निर्देश हाई कोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए शनिवार को दिया।

जनहित याचिका में उठाए गए मुद्दे

ग्वालियर की विधि छात्रा स्वाति अग्रवाल द्वारा दायर इस जनहित याचिका में केंद्र सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया और मध्य प्रदेश शासन को पक्षकार बनाया गया था। याचिका में कहा गया कि देश भर के थियेटर और मल्टीप्लेक्स में हर दिन सैकड़ों लोग फिल्में देखने जाते हैं।

टिकट खरीदने के बाद उन्हें विज्ञापन दिखाना एक तरह की जबरदस्ती है और यह संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है। याचिका में मांग की गई कि फिल्म का शो उसी समय शुरू होना चाहिए, जो टिकट पर अंकित हो। साथ ही, 20 से 40 मिनट तक का समय विज्ञापन दिखाने में व्यर्थ न किया जाए।

फिल्म टिकट एक अनुबंध है

याचिका में यह भी कहा गया कि फिल्म का टिकट एक अनुबंध होता है, जिसमें फिल्म के प्रदर्शन का समय स्पष्ट रूप से बताया जाता है। हालांकि, फिल्म को टिकट पर अंकित समय से 10 से 20 मिनट बाद ही दिखाया जाता है।

इस दौरान मल्टीप्लेक्स कंपनियां सिनेमाघर में मौजूद दर्शकों को एक तरह से बंधक बनाकर जबरन कमर्शियल विज्ञापन दिखाती हैं और मुनाफा कमाती हैं। याचिका में इस प्रथा को अनुचित और दर्शकों के अधिकारों का हनन बताया गया।

हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण निर्देश

हाई कोर्ट ने इस मामले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को नियमों में संशोधन करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि हर टिकट पर फिल्म के शो का समय स्पष्ट रूप से अंकित किया जाना चाहिए, ताकि दर्शकों को पता हो कि उन्हें फिल्म किस समय देखने को मिलेगी।

साथ ही, विज्ञापन दिखाने की प्रथा को लेकर भी सख्त नियम बनाए जाने चाहिए, ताकि दर्शकों को जबरन विज्ञापन देखने के लिए मजबूर न किया जाए।फिल्म टिकट एक अनुबंध है

Related Posts

मध्यप्रदेश

MP News: मध्यप्रदेश में जल्द शुरू होगी नई शिक्षा नीति, सरकारी स्कूलों में नर्सरी से लिए जायेंगे एडमिशन

MP News: मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग 1 अप्रैल से प्रवेश उत्सव अभियान चलाएगा। 5वीं पास करने वाले बच्चे की जिम्मेदारी हेड मास्टर की होगी कि वो 6वीं में दूसरे
मध्यप्रदेश

MP News: वाहन चालकों के लिए जरुरी सुचना, दिल्ली के बाद अब मध्यप्रदेश में भी 15 साल पुरानी गाड़ियों पर लगेगा बैन

MP News: मध्य प्रदेश में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए, राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब दिल्ली की तरह, मध्य प्रदेश में भी 15
मध्यप्रदेश

MP News: टमाटर की गिरती कीमत ने किसानों को किया परेशान, बंपर पैदावर से दामों में आयी भारी गिरावट

MP News: मध्य प्रदेश में टमाटर की कीमत किसानों को रुला रही है। किसान की लागत तक नहीं निकल रही है। वहीं, टमाटर के रेट मंडी में 10 रुपये किलो
2016 से प्रमोशन प्रक्रिया ठप्प है, जिससे कर्मचारियों का मनोबल और कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है।
मध्यप्रदेश

MP News: कर्मचारियों के प्रमोशन पर विवाद; लॉ डिपार्टमेंट को मिली तरक्की, अन्य विभागों में क्यों नहीं? बड़े आंदोलन की योजना

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने मध्य प्रदेश सरकार से मांग की है कि राज्य के सभी विभागों में पदोन्नति प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *