इंदौरमध्यप्रदेश

MP News: इंदौर के दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों को बहार निकाल बिल्डिंग को खाली कराया गया

MP News: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद दोनों स्कूलों की छुट्टी कर पूरी बिल्डिंग खली करा ली गई है।
इंदौर के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकीइंदौर के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

इंदौर में दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद दोनों स्कूलों में बच्चों की छुट्‌टी कर बिल्डिंग खाली करा ली गई है। जानकारी के अनुसार, इंदौर के खंडवा रोड स्थित एनडीपीएस और राऊ स्थित आईपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। राऊ स्थित इंदौर पब्लिक स्कूल परिसर में मंगलवार सुबह स्टूडेंट्स को अचानक घर जाने के लिए कहा गया। कोई कुछ समझ पाता उसके पहले ही बसों में बच्चों को बैठाकर घर रवाना कर दिया।

राजेंद्र नगर थाना टीआई नीरज बिरथरे के मुताबिक दोनों स्कूलों से सूचना मिलते ही पुलिस बल पहुंच गया था। छात्रों में अफरा तफरी मची थी। पुलिस ने मौके पर जाकर मोर्चा संभाला और हर जगह की तलाशी ली। वहां जांच में कुछ नहीं मिला है। स्कूल प्रबंधन को धमकी भरा ई-मेल तमिलनाडु से आया है।

टीआई ने कहा- ई-मेल फर्जी लग रहा

टीआई बिरथरे ने बताया, बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वॉड) की टीम मौके पर जांच कर रही है। पूरे थाने के 20 से ज्यादा जवान चेकिंग कर रहे हैं। प्रारंभिक रूप से फर्जी ई-मेल लग रहा है। इसे भेजने वाले का पता लगा रहे हैं। बच्चों और उनके परिजनों को घबराने की जरूरत नहीं है।

स्कूल के सामने मंदिर परिसर में जमा हुए छात्र

बताया जा रहा है कि स्कूल और परिसर में लगने वाले कॉलेज के छात्रों ने अपने पेरेंट्स को फोन करके बताया कि संभवतः स्कूल को किसी तरह की धमकी मिली है। हजारों स्टूडेंट्स को ताबड़तोड़ बाहर निकाल दिया गया। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स स्कूल के सामने की लाइन में स्थित मंदिर परिसर में जमा हो गए थे। एनडीपीएस में दूसरी शिफ्ट में आए बच्चों को स्कूल मैदान के बाद क्लास में नहीं जाने दिया और वापस बस में बैठाकर घर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े : इंदौर में बिजली कंपनी के नाम से भेजा फर्जी ई-मेल, कंपनी ने साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *