Top Storiesजरुरत की खबर

गैस की किल्लत के बीच राहत भी, परेशानी भी: एजेंसी ‘स्टॉक खत्म’ कहे तो क्या करें?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर आई है। एलपीजी और कच्चे तेल से लदे बड़े जहाज गुजरात के मुंद्रा और कांडला पोर्ट पर पहुंच रहे हैं। एक जहाज के जरिए ही लाखों घरेलू गैस सिलेंडर के बराबर सप्लाई आई है, जबकि दो और जहाज भी पहुंचने वाले हैं। इससे आने वाले दिनों में गैस सप्लाई बेहतर होने की उम्मीद है।

हालांकि, देश के कई शहरों में अभी भी गैस की किल्लत बनी हुई है। इसकी बड़ी वजह सप्लाई चेन में देरी, पैनिक बुकिंग और कुछ जगहों पर कालाबाजारी मानी जा रही है। जहाज पहुंचने के बाद गैस को प्रोसेस कर एजेंसियों तक पहुंचने में समय लगता है, इसलिए तुरंत राहत नहीं दिख रही।

अगर एजेंसी कहे ‘स्टॉक खत्म’, तो क्या करें?
सबसे पहले अपनी गैस कंपनी (Indane, HP Gas, Bharat Gas) की वेबसाइट या ऐप पर स्टॉक स्टेटस जरूर चेक करें। कई बार एजेंसी मना करती है, लेकिन ऑनलाइन स्टॉक उपलब्ध होता है। नियम के मुताबिक बुकिंग के 48–72 घंटे के भीतर डिलीवरी होनी चाहिए। देरी होने पर एजेंसी से लिखित कारण मांगें।

अगर बार-बार समस्या हो रही है, तो आप बिना कनेक्शन बंद किए अपनी गैस एजेंसी बदल सकते हैं (पोर्टेबिलिटी)। साथ ही, तय कीमत से ज्यादा पैसे मांगे जाने या जबरन ‘स्टॉक खत्म’ कहने पर 1800-2333-555 या 1906 पर शिकायत करें। ट्विटर (X) पर @MoPNG_eSeva को टैग कर या UMANG ऐप के जरिए भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

क्या ध्यान रखें?
सिलेंडर लेते समय हमेशा रसीद लें और तय कीमत से ज्यादा भुगतान न करें। घबराकर एडवांस बुकिंग करने से बचें, इससे सप्लाई पर और दबाव पड़ता है और जरूरतमंद लोगों को परेशानी हो सकती है।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *