Simhastha 2028: शिप्रा नदी में मिल रहा नालों का पानी, संतों ने दी आंदोलन की चेतावनी

MP News: उज्जैन में 2028 सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं, लेकिन हाल ही में शिप्रा नदी में नालों का गंदा पानी देखकर संत समुदाय में भारी रोष उत्पन्न हुआ है। संतों का कहना है कि अगर इस समस्या का तुरंत समाधान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
साधु-संतों ने नदी में गिर रहे नालों का निरीक्षण किया और नाराजगी जाहिर की।

प्रयागराज कुंभ के बाद अब 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ का आयोजन होगा। मात्र ढाई वर्ष शेष रहने के कारण तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन उज्जैन के संतों की सबसे बड़ी चिंता शिप्रा नदी में गिरने वाले नाले हैं। शुक्रवार सुबह एक दर्जन से अधिक साधु-संतों ने नदी में गिर रहे नालों का निरीक्षण किया और इस पर नाराजगी जाहिर की।

नालों से प्रदूषित हो रही शिप्रा

निरीक्षण के दौरान संतों ने देखा कि कई स्थानों पर गंदे नालों का पानी सीधे शिप्रा नदी में मिल रहा है। इस पर नाराज संतों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नालों को बंद नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

संतों ने किया नालों का निरीक्षण

स्थानीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत डॉ. रामेश्वर दास महाराज, सत्यानंद जी महाराज, महानिर्वाणी अखाड़े के महंत मुकुंद पुरी महाराज, रामानुजकोट पीठाधीश्वर रंगनाथाचार्य जी महाराज, देव गिरी महाराज, सेवा गिरी महाराज, दिग्विजय दास जी महाराज, महामंत्री रामेश्वर गिरी महाराज, काशी दास महाराज समेत कई संतों ने शिप्रा के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

उन्होंने कवेलू कारखाना, मित्तल होटल, इम्पीरियल होटल, लालपुल, दुर्गादास की छत्री सहित अन्य स्थानों पर नालों का पानी शिप्रा में मिलते देखा और प्रशासन से तत्काल प्रभाव से इन्हें बंद करने की मांग की।

जल्द बंद करें नाले, होगा आंदोलन

महंत रामेश्वर दास महाराज ने कहा कि संतों ने स्वयं निरीक्षण कर देखा कि कई होटल और फैक्ट्रियों का पानी सीधे शिप्रा में जा रहा है। 2017 से लेकर अब तक प्रशासन इसे रोकने में असफल रहा है। कान्ह डायवर्शन से कुछ हद तक गंदे पानी को रोका गया है, लेकिन शहर के नालों से शिप्रा में मिल रही गंदगी पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महंत सत्यानंद ने भी कहा कि 2028 का सिंहस्थ कुंभ एक विश्वस्तरीय आयोजन होगा, लेकिन यदि नाले ऐसे ही मिलते रहे तो श्रद्धालु शुद्ध जल में स्नान कैसे करेंगे? प्रशासन को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए, अन्यथा संत समाज उग्र आंदोलन करेगा।

Related Posts

धर्म

Durga Ashtami 2025: 30 मार्च से शुरू होगा उत्सव, जानें महत्वपूर्ण दुर्गा अष्टमी का दिन

Durga Ashtami 2025: इस साल चैत्र नवरात्र की शुरुआत 30 मार्च से होने जा रही है। नवरात्र की अष्टमी तिथि को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पर कई
रामलला के दर्शन और आरती के समय में बदलाव
धर्म

Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दर्शन के लिए महत्वपूर्ण अपडेट, बढ़ती भीड़ के बीच ट्रस्ट ने बदला आरती का समय

Ayodhya Ram Mandir: दर्शनार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला की शृंगार आरती का समय बदलकर सुबह 5 बजे कर दिया है। अब
दो दिन पहले मंदिर प्रांगण में श्री वीरभद्र का पूजन कर ध्वज का पूजन किया गया।
उज्जैन

MP News: रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर से निकलेगा भव्य ध्वज चल समारोह, धार्मिक झांकियों और बैंड-बाजों के साथ सजेगी उज्जैन की सड़कें

MP News: इंदौर में रंगपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। इस वर्ष रंगपंचमी के दिन महाकाल मंदिर से एक भव्य ध्वज चल समारोह
संगम से 15 किमी तक चारों तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ है।
धर्म

Mahakumbh Magh Purnima: 1.83 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, 15 किमी तक फैली भीड़, अनिल कुंबले भी शामिल

Mahakumbh Magh Purnima: प्रयागराज में माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। संगम तट के दोनों ओर श्रद्धालु ही श्रद्धालु दिखाई दे रहे हैं। माघ पूर्णिमा पर
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *