MP News: लाड़ली बहना योजना की इस माह की किश्त में हुई देरी, कांग्रेस ने उठाए सवाल; BJP बोली- जल्द मिलेगी राशि

MP News: मध्यप्रदेश में ‘लाड़ली बहना योजना’ की इस माह की किश्त लाभार्थी महिलाओं के खातों में अब तक नहीं पहुंची है, जिससे कई महिलाएं परेशान हैं। तय तारीख निकल जाने के बाद कांग्रेस ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी सहित अन्य नेताओं ने इसे चुनावी वादा भूल जाने की नीति बताया। वहीं, भाजपा नेताओं का कहना है कि तकनीकी कारणों से थोड़ी देरी हुई है और जल्द ही राशि खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई ‘लाड़ली बहना योजना’ की इस महीने की किश्त अब तक लाभार्थी महिलाओं के खातों में नहीं पहुंची है। तय तिथि गुजर जाने के बाद भी राशि न आने पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने इसे सरकार की वादाखिलाफी बताया है। वहीं, भाजपा नेताओं का कहना है कि योजना के तहत हर महीने किश्त समय पर दी जाती रही है और जल्द ही इस बार की राशि भी ट्रांसफर कर दी जाएगी।

सबसे पहले जीतू पटवारी का बयान पढ़िए

पटवारी ने X पर लिखा- ‘लाड़ली बहना योजना’ की किस्त को लेकर पहले बड़े-बड़े होर्डिंग देखने को मिलते थे, लिखा रहता था, “लाड़ली बहनों 10 तारीख आ रही है”। लेकिन, इस बार 10 तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में पैसे ही नहीं आए। क्या कर्ज में कमी हो गई या सरकार की नीयत बदल गई?

वैसे भी एमपी बीजेपी विधानसभा में मुकर चुकी है कि ₹1250 की मासिक राशि को ₹3000 प्रतिमाह तक नहीं बढ़ाया जाएगा। डॉ मोहन यादव सत्ता ने विधानसभा में ही बताया कि अब तक 15,748 महिलाओं के नाम उनकी मृत्यु के बाद हटा दिए गए हैं।

वहीं 60 वर्ष की उम्र पूरी करने वाली 3 लाख 19 हजार 991 महिलाओं के नाम पहले ही पोर्टल से गायब हो चुके हैं। मैं फिर मांग करता हूं लाभार्थियों की आयु सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करें, नए नाम जोड़ें और 60 वर्ष की सीमा को अब 65 वर्ष करें। वोट के लिए झूठ बोलने वाली बीजेपी ने लाडलियों को धोखा दे रही है। तुरंत वादा निभाए, ₹3000 प्रतिमाह भुगतान करवाए।

मंत्री बोलीं- पैसे खातों में हर महीने हो रहे ट्रांसफर

पटवारी के बयान को लेकर भास्कर ने महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया से लाड़ली बहना योजना की किश्त न आने को लेकर पूछा तो उन्होंनें कहा- ”लाडली बहना योजना की राशि हर महीने जा रही है। सभी के खातों में लाड़ली बहना की राशि डाली जाएगी। कोई किश्त नहीं रूकेगी।”

ये महिलाये मानी जाएँगी अपात्र

  • सालाना आय ढाई लाख रुपए से ज्यादा हो
  • आयकर दाता परिवार
  • सरकारी नौकरी वाले परिवार
  • उपक्रम, मंडल में नियमित, स्थाईकर्मी, संविदा कर्मी, रिटायरमेंट के बाद पेंशन धारी
  • पूर्व सांसद, पूर्व विधायक
  • केन्द्र और राज्य सरकार के निगम, बोर्ड, मंडल के अध्यक्ष, संचालक, सदस्य
  • स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधि (पंच और उपसरपं को छोड़कर)
  • संयुक्त रूप से परिवार में पांच एकड़ से ज्यादा जमीन वाले परिवार
  • चार पहिया वाहन वाले परिवार (ट्रैक्टर सहित)
  • ऐसी महिला जो केन्द्र और राज्य सरकार की किसी योजना से एक हजार रुपए से ज्यादा प्रतिमाह ले रही

कौन सी महिलाएं पात्र

मप्र की निवासी, विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता भी शामिल) जो इस साल एक जनवरी को 23 साल की उम्र पूरी कर चुकी हों। उनकी उम्र 60 साल से कम हो।

मंडला से सीएम करेंगे राशि ट्रांसफर

विभागीय अधिकारियों की मानें तो 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंडला में लाड़ली बहना योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे। मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का 16 अप्रैल को मंडला में कार्यक्रम प्रस्तावित है। वे टिकरवारा गांव में आयोजित 1100 बेटियों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम के दौरान वे लाड़ली बहना योजना की राशि का अंतरण करेंगे। निर्माण कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण भी होगा।

Related Posts

मध्यप्रदेश

MP News: मध्यप्रदेश में गर्मी का बढ़ता कहर, लू की लहर से बचने के लिए जानें किन जिलों में है सबसे ज्यादा खतरा

मध्यप्रदेश में गर्मी का कहर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, उज्जैन, इंदौर सहित कई जिलों में
मध्यप्रदेश

MP News: अब सांची बनेगा भारत का नया ग्लोबल डेयरी ब्रांड, नेशनल डेयरी बोर्ड के साथ अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में कदम

अब सांची को भी अमूल की तरह एक ग्लोबल ब्रांड बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) सांची ब्रांड की मार्केटिंग और प्रबंधन
आखिरकार इंदौर के भी बीजेपी जिलाध्यक्ष घोषित
इंदौर

MP News: इंदौर के बीजेपी जिलाध्यक्ष की हुई घोषणा, सुमित मिश्रा बने शहर अध्यक्ष; श्रवण सिंह चावड़ा को मिली ग्रामीण की कमान

MP News: इंदौर शहर अध्यक्ष के लिए सुमित मिश्रा के अलावा दीपक जैन टीनू भी दौड़ में सबसे आगे थे। सुमित और टीनू दोनों ही कैलाश विजयवर्गीय खेमे से जुड़े
CM Mohan Yadav
इंदौर

MP News: हितग्राही कार्यक्रम में शामिल हुए मोहन यादव, सीएम ने सम्मलेन में कही ये बड़ी बातें

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर के गांधी नगर में आयोजित हितग्राही कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे हैं।
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *