Top Storiesजरुरत की खबर

देश का पहला LPG ATM लॉन्च: अब 2 मिनट में मिलेगा गैस सिलेंडर

देश में गैस वितरण का नया मॉडल शुरू

देश में गैस सिलेंडर लेने की पारंपरिक प्रक्रिया अब बदलने जा रही है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने गुरुग्राम में देश का पहला LPG ATM लॉन्च किया है। यह सुविधा सेक्टर-33, सोहना स्थित सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में शुरू की गई है, जहां उपभोक्ता बिना किसी इंतजार के 2-3 मिनट में सिलेंडर ले सकते हैं। यह सेवा 24×7 उपलब्ध है और पूरी तरह डिजिटल व कॉन्टैक्टलेस है।

कैसे काम करता है LPG ATM

LPG ATM

LPG ATM एक स्मार्ट मशीन है, जो एटीएम की तरह काम करती है, लेकिन इसमें पैसे की जगह गैस सिलेंडर मिलता है। उपभोक्ता अपना खाली सिलेंडर जमा कर तुरंत भरा हुआ सिलेंडर ले सकते हैं। इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से OTP वेरिफिकेशन करना होता है, फिर QR/बारकोड स्कैन कर डिजिटल पेमेंट करने पर मशीन नया सिलेंडर दे देती है।

हल्के और आधुनिक कंपोजिट सिलेंडर

इस ATM में फाइबर से बने कंपोजिट सिलेंडर दिए जाते हैं, जो पारंपरिक लोहे के सिलेंडर से काफी हल्के होते हैं। जहां सामान्य सिलेंडर करीब 31 किलो का होता है, वहीं यह केवल लगभग 15 किलो का होता है। इसका पारदर्शी डिजाइन उपभोक्ताओं को गैस का लेवल आसानी से देखने की सुविधा देता है।

स्मार्ट फीचर्स और स्टॉक मैनेजमेंट

इस मशीन में एक बार में 10 सिलेंडर स्टोर किए जा सकते हैं। जैसे ही स्टॉक कम होकर 2 सिलेंडर तक पहुंचता है, यह अपने आप नजदीकी एजेंसी को अलर्ट भेज देती है। इससे समय पर रिफिल सुनिश्चित होता है और उपभोक्ताओं को कभी भी परेशानी नहीं होती।

आगे क्या और क्यों है खास

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच गैस सप्लाई पर असर देखने को मिल रहा है, ऐसे में यह सुविधा लोगों के लिए बड़ी राहत है। BPCL ने इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया है और सफलता मिलने पर इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है। LPG ATM गैस वितरण को तेज, आसान और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें...अब PNG है तो LPG नहीं! सरकार का नया नियम लागू

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *