सागर

बुंदेलखंड मेडिकल कालेज की बिगड़ी स्वास्थ्य सुविधाओं पर अभिषेक भार्गव (दीपू) ने बयां किया अपना दर्द, पढ़ें! खबर

सागर: यूँ तो वर्तमान समय में सोशल मीडिया हर दिन कठघरे में खड़ा नजर आता है लेकिन अगर आप इसी का सद्प्रयोग करना शुरू कर दें तो समाज में एक बड़ा परिवर्तन ला सकते है और कोई भी बड़ा परिवर्तन अकेले नहीं, बल्कि समाज को साथ लेकर ही लाया जाता है।

इसका ताजा उदाहरण पेश किया है अभिषेक भार्गव (दीपू) ने, वैसे तो दीपू भार्गव किसी पहचान के मोहताज नहीं क्यूंकि उनके साथ जुड़ा है मप्र के सबसे वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के पुत्र होने का नाम, किन्तु इसके बावजूद वो स्वयं ही समय समय पर जनहितेषी मुद्दों को उठाते रहते है और एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक पर लम्बी चौड़ी पोस्ट लिखकर ‘;बुंदेलखंड मेडिकल कालेज’ की बिगड़ी स्वास्थ्य सेवाएं और अव्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किये है । जिसमें उन्होंने लिखा कि

” बुंदेलखंड मेडिकल कालेज की बिगड़ी हुई व्यवस्था के बारे मे शिकायत करने हेतु । कई कई दिनों तक मरीजों को ऑपरेशन के लिए इंतजार कराया जाता है। जांचो के लिए बाहर निजी स्थानों पर भेजा जाता है। जिन डाक्टरों को मेडिकल कालेज में सेवाएं देने के लिए वेतन दिया जाता है वो मेडिकल कालेज से ज्यादा निजी अस्पतालों मे समय दे रहे है। मेडिकल में शायद ही कोई ऐसा कर्मचारी हो जो वहां ईलाज कराने आये हुए मरीजों और उनके परिजनों से बिना दुत्कारे हुए सभ्यता से बात करता हो।”

इस खबर को लिखें जाने तक इस वायरल पोस्ट पर करीब 3300 सौ लाइक्स, 684 कमेंट्स एवं 250 से ज्यादा शेयर हो चुके है।

इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ना सिर्फ बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं पर बहस छिड़ गयी है, जिसके कुछ कमेंट्स हम आपके साथ शेयर कर रहें है ।




Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *