सागर

MP News: मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच राहत, स्कूलों के समय में बदलाव; सुबह 7:30 से 12 बजे तक

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के चलते सागर कलेक्टर ने राहत की घोषणा की है। अब सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होंगे, ताकि बच्चों को तेज गर्मी से बचाया जा सके। दोपहर 12 बजे के बाद स्कूलों को खोलने की अनुमति नहीं होगी। यह निर्णय बच्चों की स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे उन्हें गर्मी के प्रभाव से कुछ राहत मिलेगी।

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। प्रदेश में पारा 42 डिग्री पार हो गया है। बड़ों का हाल बेहाल है तो वहीं अब स्कूल के बच्चों की हालत खराब हो रही है। अब इसमें राहत देते हुए सागर कलेक्टर ने स्कूलों की टाइमिंग को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं।

जिसके अनुसार अब सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे।
यानी दोपहर 12 बजे के बाद स्कूलों को लगाने की अनुमति नहीं होगी।

MP Sagar School Timing Sagar Collector Order
MP Sagar School Timing Sagar Collector Order

प्राइवेट और सरकारी सभी स्कूलों पर लागू होगा आदेश

आपको बता दें ये निर्देश सभी सरकारी, गैर सरकारी, सीबीएसई, और नवोदय विद्यालयों पर लागू होंगे।
आदेश में लिखा है कि प्रदेश में तापमान में वृद्धि होने के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए शाला संचालन समय परिवर्तन के संबंध में निम्नानुसार दिशा-निर्देश प्रसारित किये जाते है।

1. समस्त शासकीय/अशासकीय/नवोदय विद्यालय/सी.बी.एस.ई. शैक्षणिक संस्थाओं में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आगामी आदेश तक शाला समय में परिवर्तन कर प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:00 तक किया जाता है।

2. दो पालियों में संचालित होने वाले विद्यालयों का समय यथावत रहेगा।

3. परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय-सारणी अनुसार रहेगा।

4. मूल्यांकन कार्य अपने यथावत समय पर सम्पादित होगें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *