MPBSE 2025: एमपी बोर्ड के छात्रों के लिए जरूरी खबर, शिक्षा मंत्रालय ने बदले 5वीं-8वीं की परीक्षा के नियम

MPBSE 2025: माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्रों का फॉर्मेट और अंक योजना जारी कर दी गई है।
शिक्षा मंत्रालय ने बदले 5वीं-8वीं की परीक्षा के नियम

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्रों का फॉर्मेट और अंक योजना जारी कर दी गई है। इस बार परीक्षा में स्टूडेंट्स को छोटे-छोटे उत्तर वाले प्रश्न अधिक देना होगा। एग्जाम में वस्तुनिष्ठ, रिक्त स्थान भरने और अति लघु उत्तरीय प्रश्नों की संख्या अधिक होगी। दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या कम रखी गई है।

परीक्षा तिथि और केंद्र

  • परीक्षा तिथि- 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 तक
  • परीक्षा केंद्र- पूरे प्रदेश में 12,000 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
  • छात्र संख्या- दोनों कक्षाओं के लगभग 24 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
  • यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश के शिक्षकों के लिए जरूरी खबर, 15 मई तक नहीं मिलेगी छुट्टी, बोर्ड परीक्षा को लेकर एस्मा लागू

अंक योजना

  • छमाही परीक्षा- 20 अंक
  • वार्षिक परीक्षा (लिखित)- 60 अंक
  • आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य): 20 अंक

प्रश्नपत्र का पैटर्न

  • बहु विकल्पीय प्रश्न- 5 प्रश्न (5 अंक)
  • रिक्त स्थान भरने वाले प्रश्न- 5 प्रश्न (5 अंक)
  • अति लघु उत्तरीय प्रश्न- 6 प्रश्न (12 अंक)
  • लघु उत्तरीय प्रश्न- 6 प्रश्न (18 अंक)
  • दीर्घ उत्तरीय प्रश्न- 4 प्रश्न (20 अंक)

विषयवार प्रश्नपत्र तैयारी

  • सरकारी स्कूल: भाषा विषय (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत) के प्रश्नपत्र राज्य स्तर के एससीईआरटी पाठ्यपुस्तक से तैयार किए जाएंगे। अन्य विषयों के प्रश्नपत्र एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक से होंगे।
  • निजी स्कूल: सभी विषयों के प्रश्नपत्र एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक से तैयार किए जाएंगे।
  • भोपाल जिले में परीक्षा तैयारी
  • छात्र संख्या- भोपाल जिले में पांचवीं के 34,213 और आठवीं के 34,773 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
  • केंद्र: जिले में लगभग 250 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

पास होने के लिए न्यूनतम अंक

प्रत्येक विषय में लिखित परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन में अलग-अलग न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई स्टूडेंट एक्सटर्नल या इंटरनल असेसमेंट में न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं करता है, तो उसे पुनः परीक्षा देनी होगी।

अगर दोबारा एग्जाम में भी फेल हो जाता है, तो उसे उसी कक्षा में दोबारा पढ़ना होगा। इस साल की परीक्षा में छात्रों को प्रश्नपत्र के नए पैटर्न के अनुसार तैयारी करने की सलाह दी जा रही है। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी स्कूलों को परीक्षा आयोजन की तैयारी पूरी करनी है।

यह भी पढ़ें- KVS Admission: केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 में प्रवेश का सुनहरा मौका, इस बार खाली हैं सैकड़ों सीट

Related Posts

टेलीग्राम ग्रुप्स में जुड़कर पेपर खरीदने से कॅरियर हो सकता है बर्बाद।
भोपाल

Board Exam 2025: टेलीग्राम ग्रुप्स से पेपर खरीदना पड़ सकता है महंगा; साइबर क्राइम ने जारी की चेतावनी, होगी सख्त कार्रवाई

Board Exam 2025: बोर्ड परीक्षाओं से पहले साइबर फ्रॉड गैंग एक्टिव हो गए हैं। टेलीग्राम पर बच्चों के साथ ठगी का सिलसिला शुरू हो गया है। इसे लेकर साइबर क्राइम
प्रधानमंत्री मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा’, मध्यप्रदेश से लाखों बच्चे जुड़ें
शिक्षा

Pariksha Pe Charcha 2025: प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों से की ‘परीक्षा पे चर्चा’, मध्यप्रदेश से जुड़ें लाखों बच्चे

Pariksha Pe Charcha 2025: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के जरिए लाखों छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों से बात की, पीएम के इस कार्यक्रम का मकसद
नीट-जेईई जैसी परीक्षाओं की फ्री में करें तैयारी
शिक्षा

PM Cares Scheme Update: जाति-आय का प्रतिबंध खत्म, अब मिलेगी मुफ्त कोचिंग इन परीक्षाओं के लिए

PM Cares Scheme Update: पीएम केयर्स योजनाअपडेट करते हुए जाती और आय सम्बन्धी प्रतिबंधों को खत्म कर दिया गया है । इस योजना के अंतर्गत ऐसे छात्रों को निःशुल्क कोचिंग
CUET PG 2025 की रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी
शिक्षा

CUET PG 2025: छात्रों के लिए ज़रूरी सुचना, रजिस्ट्रेशन डेट बढ़कर हुई 8 फरवरी

CUET PG 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET PG के लिए रजिस्ट्रेशन की समय सीमा बढ़ा दी है। इच्छुक कैंडिडेट्स अब 8 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *