MP News: मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच राहत, स्कूलों के समय में बदलाव; सुबह 7:30 से 12 बजे तक

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के चलते सागर कलेक्टर ने राहत की घोषणा की है। अब सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होंगे, ताकि बच्चों को तेज गर्मी से बचाया जा सके। दोपहर 12 बजे के बाद स्कूलों को खोलने की अनुमति नहीं होगी। यह निर्णय बच्चों की स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे उन्हें गर्मी के प्रभाव से कुछ राहत मिलेगी।

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। प्रदेश में पारा 42 डिग्री पार हो गया है। बड़ों का हाल बेहाल है तो वहीं अब स्कूल के बच्चों की हालत खराब हो रही है। अब इसमें राहत देते हुए सागर कलेक्टर ने स्कूलों की टाइमिंग को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं।

जिसके अनुसार अब सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे।
यानी दोपहर 12 बजे के बाद स्कूलों को लगाने की अनुमति नहीं होगी।

MP Sagar School Timing Sagar Collector Order
MP Sagar School Timing Sagar Collector Order

प्राइवेट और सरकारी सभी स्कूलों पर लागू होगा आदेश

आपको बता दें ये निर्देश सभी सरकारी, गैर सरकारी, सीबीएसई, और नवोदय विद्यालयों पर लागू होंगे।
आदेश में लिखा है कि प्रदेश में तापमान में वृद्धि होने के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए शाला संचालन समय परिवर्तन के संबंध में निम्नानुसार दिशा-निर्देश प्रसारित किये जाते है।

1. समस्त शासकीय/अशासकीय/नवोदय विद्यालय/सी.बी.एस.ई. शैक्षणिक संस्थाओं में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आगामी आदेश तक शाला समय में परिवर्तन कर प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:00 तक किया जाता है।

2. दो पालियों में संचालित होने वाले विद्यालयों का समय यथावत रहेगा।

3. परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय-सारणी अनुसार रहेगा।

4. मूल्यांकन कार्य अपने यथावत समय पर सम्पादित होगें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।

Related Posts

भोपाल

MP News: किसानों को समय पर भुगतान न मिलने पर सख्त हुए खाद्य मंत्री, सर्वेयर एजेंसी पर FIR, ट्रांसपोर्टर होंगे ब्लैकलिस्ट

सागर ज़िले में किसानों को फसल का भुगतान समय पर न मिलने से हालात बिगड़ते देख खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने लापरवाही बरतने वाली
सागर

बुंदेलखंड मेडिकल कालेज की बिगड़ी स्वास्थ्य सुविधाओं पर अभिषेक भार्गव (दीपू) ने बयां किया अपना दर्द, पढ़ें! खबर

सागर: यूँ तो वर्तमान समय में सोशल मीडिया हर दिन कठघरे में खड़ा नजर आता है लेकिन अगर आप इसी का सद्प्रयोग करना शुरू कर दें तो समाज में एक
सागर

MP News: गढ़ाकोटा में 23वां पुण्य विवाह सम्मेलन, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 3 हजार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

गढ़ाकोटा के सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में आयोजित 23वें पुण्य विवाह सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामूहिक विवाह को सामाजिक एकता और मानवीय मूल्यों का प्रतीक बताया।
सागर

MP News: सागर में शुरू होगा चार भुजाओं वाला फ्लाई ओवर, ट्रैफिक जाम की समस्या से मिलेगी राहत

MP News: मध्यप्रदेश के सागर शहर के पहले चार भुजाओं वाले फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह फ्लाईओवर मकरोनिया चौराहे पर बन रहा है, जहां हैवी
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *