Top Stories

PM Surya Ghar Yojana: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से बिजली का बिल होगा शून्य, उपभोक्ताओं को मिल रही बड़ी सब्सिडी

PM Surya Ghar Yojana: भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक बेहतरीन योजना है, जिसका उद्देश्य देशभर में हर घर को सौर ऊर्जा से जोड़ना और बिजली के बढ़ते खर्च से राहत देना है। इस योजना के तहत 1 किलोवाट से लेकर 10 किलोवाट तक के सोलर प्लांट पर सरकार ₹78,000 तक की सब्सिडी दे रही है।
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से बिजली का बिल होगा शून्य, उपभोक्ताओं को मिल रही बड़ी सब्सिडी

PM Surya Ghar Yojana: अगर आप बिजली के बढ़ते बिल से परेशान है, तो सरकार की ये योजना आपके बहुत काम आने वाली है। इस योजना के तहत आप अपने घर की छत में सोलर पेनल लगवाकर बिजली की बचत कर सकते है। आइये जानते हैं क्या है ये योजना और इसके लिए आपको क्या करना होगा।

हर घर सूर्य योजना

हर घर सूर्य योजना एक सौर ऊर्जा पहल है, जिसे सरकार द्वारा देश भर के घरों को मुफ्त बिजली प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी 2024 को की थी, ताकि घरों में सौर पैनल लगाकर क्लीन एनर्जी का उत्पादन किया जा सके। साथ ही केंद्र इस योजना को अपनाने वालो लोगो को सब्सिडी भी दे रही है । ताकि सोलर एनर्जी को हर घर तक पहुंचाया जा सके इसके तहत सरकार छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए लागत 40% तक का खर्चा उठा रही है।

देशभर में चलाई जा रही है योजना

देश भर में इस योजना को चलाया जा रहा है जिसमे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को शामिल किया गया है। सरकार इस योजना को दूरस्त इलाकों तक पहुंचाया जा रहा है। इस योजना के तहत गुजरात का मोधरा देश का पहला सोलर एनर्जी से बिजली उत्पादन करने वाला गांव बना सोलर एनर्जी को हर घर तक पहुंचने के उदेश्य से इसे शुरू किया गया है।

सरकार देगी लगत का 40%

जो लोग इस योजना को अपनाते है और अपनी छत में सोलर पेनल लगाते है तो सरकार इसके कुल लागत का 40% खर्च उठाएगी साथ ही उन्हें सब्सिडी भी दी जाएगी यदि आप 3 kW या उससे अधिक का सोलर पैनल लगाते हैं, तो आपको अधिकतम ₹78,000 तक की सब्सिडी मिलेगी

क्या होगा लाभ

इस योजना का लाभ लेकर आप बिजली की बचत कर सकते अगर आप 3 kW या उससे अधिक का सोलर पैनल लगाते हैं। तो आपका बिल शून्य भी हो सकता है। साथ ही अब पावर कट की झंझट भी दूर हो जाएगी। आप खुद के घर में सोलर पैनल लगा कर बिजली बना सकते है और बिना बिल की परवाह किये भरपूर उपयोग कर सकते है ।

कैसे करें अप्लाई

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अपना राज्य और बिजली वितरण कंपनी चुनें।
  • अपनी बिजली कनेक्शन डिटेल्स दर्ज करें और OTP वेरिफाई करें।
  • पंजीकृत वेंडर की लिस्ट से अधिकृत सोलर कंपनी का चुनाव करें।
  • सोलर पैनल इंस्टॉलेशन होने के बाद आवेदन को सबमिट करें।
  • बिजली वितरण कंपनी द्वारा निरीक्षण के बाद सब्सिडी की राशि सीधे आपके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

मध्यप्रदेश में इतने लोगो को मिला फायदा

भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग में 8,170 से अधिक लोगों ने इस योजना का लाभ लिया है। इनमें से 7,014 लाभार्थियों को ₹54.62 करोड़ रुपये की सब्सिडी पहले ही दी जा चुकी है। अधिकांश लोगों को 2 से 3 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाने पर सरकार से सब्सिडी मिली है।

भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम

सरकार की इस योजना से न केवल घर-घर मुफ्त बिजली मिलेगी, बल्कि भारत को स्वच्छ ऊर्जा (Clean Energy) की दिशा में आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Show Comments (0)
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *